बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ और वायरल वीडियो पर अब सियासत शुरू हो गई है. इसी बीच आरजेडी नेता और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है. रोहिणी ने सोशल मीडिया पर जमुई की घटना से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए बिहार की मौजूदा सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर स्थिति चिंताजनक है. रोहिणी ने अपने पोस्ट में सरकार को निशाने पर लेते हुए कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर सवाल खड़े किए. रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में जमुई की घटना को बेहद शर्मनाक बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना बिहार में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था की स्थिति को उजागर करती है. उन्होंने सरकार के ‘सुशासन’ और ‘बेटी बचाओ’ जैसे नारों का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बावजूद लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. आरजेडी नेता ने वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों को लेकर ‘भगवा गमछे’ का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सड़क पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और खींचातानी की. रोहिणी ने लिखा- हैवानियत और दरिंदगी की कोशिश यह साबित करती है कि बिहार में अपराधियों के दिल से कानून और पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है. बिहार में बेशर्म निट्ठलों की सरकार , बहन - बेटियों के साथ हो रहा सरेआम दुराचार .. जमुई (बिहार) की घटना बेहद शर्मनाक और सम्राट सरकार के शासन में बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था , लचर प्रशासनिक प्रभाव व् बेहद कमजोर पुलिसिंग की वस्तुस्थिति को उजागर करने वाली है। सरेराह, बीच सड़क पर… pic.twitter.com/t2Yv60FbZY पुलिस POCSO के साथ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है. महिला SDPO दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में SIT गठित की गई है. अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस ने वायरल वीडियो को टेकडाउन कराने की कार्रवाई शुरू की है और लोगों से वीडियो को शेयर या दोबारा वायरल नहीं करने की अपील की है. नूरनैन अली पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों से सक्रिय हैं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने ईटीवी, टोटल न्यूज़ और रफ्तार न्यूज जैसे चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. राज्य की खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और दिल्ली की राजनीति, विकास और सामाजिक मुद्दों को उन्होंने लगातार कवर किया है. ब्रेकिंग न्यूज और क्राइम रिपोर्टिंग में उनकी विशेष रुचि है.
राजद नेता रोहिणी आचार्य ने कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.