राजस्थान की सियासत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. गहलोत की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाए गए सवालों पर सीएम भजनलाल ने तीखे अंदाज में पलटवार किया. गहलोत का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा, 'जब मैंने जोधपुर की सभा में कहा था तो ये तिलमिला गए, अभी तो और तिलमिलाओगे. मैंने कहा था कि एक-एक सवाल का जवाब पूरी ताकत से मिलेगा. मैंने जो कहा, उसमें से एक भी बात गलत साबित कर दीजिए.' मुख्यमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर कई सवाल दागे. उन्होंने पूछा कि क्या आरपीएससी में सदस्य नियुक्त नहीं किया गया था और क्या वह सदस्य जेल में नहीं है? क्या जल जीवन मिशन में घोटाला नहीं हुआ था और क्या आपका मंत्री जेल में नहीं था? जो अब बाहर आया हैं. सीएम ने अधिकारियों की गिरफ्तारी, पीएसओ के पकड़े जाने और ओएसडी की भाषा को लेकर भी गहलोत पर निशाना साधा. भजनलाल शर्मा ने पूर्व डीजीपी क्राइम और डीजी एसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए कहा कि उसे भी देख लेना चाहिए, उसमें उन्होंने क्या-क्या कहा था. सीएम ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर आप सही हैं तो अपने आरोपों के प्रमाण दीजिए और बताइए कि झूठा कौन है और सच्चा कौन है. उन्होंने कहा कि हम 24 घंटे राजनीति करने वाले नहीं हैं, बल्कि जनता के बीच जाकर काम करने वाले लोग हैं. जोधपुर में गहलोत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जमकर हमला बोला था. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था की मैं भजनलाल शर्मा को 24 घंटे के समय देता हूँ या तो वो सुबूत और तथ्य रखें या फिर माफ़ी मांगे.मगर माफ़ी मांगने की जगह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिर से आरोपों को दुहराया और कहा कि हमारे पास सारे सबूत हैं अगर वो इसी तरह से आरोप लगाएं तो और भी कारनामे खोल दूंगा.
राजस्थान की राजनीतिः सीएम भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत के साथ जुबानी जंग छेड़ दी
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.