पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को बड़ाय निवासी मांगीलाल (60) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 13 वर्षीय पोता 30 जुलाई की सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक नाले के पास जमीन में दबा बालक का शव बरामद किया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी मुकेश भी बालक की तलाश में पुलिस और परिजनों के साथ शामिल रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो।विज्ञापनRajasthan: 'किसी जाति से बैर नहीं'; UGC के विरोध में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनीविज्ञापनपुलिस जांच, गवाहों के बयान, तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल के निरीक्षण में सामने आया कि आरोपी मुकेश और मृतक आपस में दूर के रिश्ते से मामा-भांजा थे। रिश्ते का फायदा उठाकर आरोपी ने 30 जुलाई को बालक को स्कूल नहीं जाने दिया और बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर कोटड़ा घट्टा ले गया। वहां आरोपी ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से बिजली का तार जोड़कर करंट के माध्यम से मछलियां पकड़ रहा था। उसने बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के बालक को करंट प्रवाहित हो रहे तार पकड़ने के लिए दे दिए। तार कटा हुआ था और उसमें बिजली प्रवाहित हो रही थी, जिससे बालक को जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी ने अपराध छिपाने के उद्देश्य से बालक के शव को घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर एक नाले के गड्ढे में डालकर मिट्टी और पत्तों से ढंक दिया। शव जल्दी गल जाए, इसके लिए उसने उस पर नमक भी डाल दिया। पुलिस ने अनुसंधान, गवाहों के बयान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी थाना बकानी में चोरी का एक मामला दर्ज है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
राजस्थानः खोज में मदद करने का नाटक करने वाले चचेरे भाई ने 13 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.