Achira News Logo
Achira News

राजस्थान नगर निगम चुनावः भाजपा ने कई सीटें जीतीं, सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने अपवाद लिया

Amar Ujala
राजस्थान नगर निगम चुनावः भाजपा ने कई सीटें जीतीं, सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने अपवाद लिया
Full News
Share:

पश्चिमी राजस्थान में भाजपा ने कई निकायों में अध्यक्ष पद हासिल किया। आहोर, बाली, चौहटन, धोरीमन्ना और रायपुर जैसे निकायों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। नोखा इसका अपवाद रहा। यहां सीपीएम के बजरंग सोनी अध्यक्ष बने। उन्हें 32 वोट मिले। नोखा में माकपा के पास पर्याप्त पार्षद होने के कारण अध्यक्ष चुनाव में दूसरे दलों पर निर्भरता नहीं रही। बड़े नगर निगमों में भी मुकाबला दिलचस्प रहा। अजमेर और पाली में भाजपा ने मेयर पद हासिल किया, जबकि बीकानेर में कांग्रेस अपना मेयर बनाने में सफल रही। अजमेर में कांग्रेस पार्षदों की संख्या अधिक होने के बावजूद भाजपा की अनामिका शर्मा ने 43 वोट लेकर कांग्रेस प्रत्याशी को 37 वोट पर रोक दिया। यहां निर्दलीयों का समर्थन निर्णायक रहा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.