Achira News Logo
Achira News

राजस्थान पुलिस ने जे. ई. एन. संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के प्रश्न पत्र लीक करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया

Amar Ujala
राजस्थान पुलिस ने जे. ई. एन. संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के प्रश्न पत्र लीक करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया
Full News
Share:

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि मूल जेईएन संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के संबंध में थाना सांगानेर में प्रकरण दर्ज हुआ था और बाद में परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि 12 सितंबर 2021 को आयोजित पुनः परीक्षा का प्रश्न-पत्र भी परीक्षा से पहले लीक होकर पेपर माफिया तक पहुंच चुका था। इसके आधार पर 19 जनवरी 2026 को एसओजी थाना में नया मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।विज्ञापनजांच में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी हर्षवर्धन कुमार मीणा उर्फ पटवारी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अतुल मीणा सहित कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले सॉल्व्ड प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। जांच में यह भी सामने आया कि हर्षवर्धन ने अतुल मीणा से 25 लाख रुपये लेकर लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था।विज्ञापनJhalawar News: मामा की लापरवाही से गई भांजे की जान, हाथ में पकड़ाया बिजली का नंगा तार, हिरासत में आरोपीएसओजी की पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया कि अतुल मीणा ने अपने एक निकट संबंधी के माध्यम से यह सौदा तय किया था। जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी ने इस भर्ती परीक्षा के अलावा लगभग एक दर्जन अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भाग लिया था लेकिन उसे किसी अन्य परीक्षा में सफलता नहीं मिली।एसओजी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल था तथा किन अन्य अभ्यर्थियों ने लीक प्रश्नपत्र का लाभ उठाया। पुलिस का मानना है कि पूछताछ से पेपर लीक गिरोह के अन्य सदस्यों और लाभार्थियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजयपाल लांबा के निर्देशन, उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन तथा पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया के नेतृत्व में गठित एसओजी टीम द्वारा की गई। मामले में अनुसंधान जारी है और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.