Achira News Logo
Achira News

राजस्थान बोर्ड 10 वीं परिणाम तिथि 2026: आरबीएसई के परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है

Amar Ujala
राजस्थान बोर्ड 10 वीं परिणाम तिथि 2026: आरबीएसई के परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है
Full News
Share:

विस्तारवॉट्सऐप चैनल फॉलो करेंRajasthan Board 10th Result Date 2026:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द जारी होने वाला है। कयास लगाए जा रहे थे कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज शुक्रवार, यानी 20 मार्च को घोषित कर सकता है, लेकिन विद्यार्थियों को अभी और इंतजार करना होगा। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च को जारी नहीं होगा।राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंअब 23 मार्च को रिजल्टबोर्ड की ओर से प्राप्त ताजा जानकारी के मुताबिक, नतीजे 23 मार्च को जारी किए जा सकते हैं। छुट्टियों और मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के कारण यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कॉपियां चेक हो चुकी हैं और सभी विषयों के अंक पोर्टल पर कंपाइल किए जा रहे हैं। फाइनल चेकिंग के बाद संभावित रूप से 23 मार्च को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।विज्ञापनविज्ञापनतब तक के लिए विद्यार्थी करें ये कामपरिणाम का इंतजार बढ़ गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत इस लिंक पर क्लिक करके अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर लें। यहां आपको अपना रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। आप बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...28 फरवरी तक चलीं परीक्षाएंबता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार बोर्ड ने परीक्षाओं को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न कराया, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना न रहे और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष बनी।इतने अंक वाले होंगे पासराजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं और साथ ही कुल मिलाकर (एग्रीगेट) भी 33 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। यदि किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का अवसर दिया जाता है, लेकिन यदि 2 से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो छात्र को फेल माना जाता है और उसे दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट्स...ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्टसबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट परResultsवाले सेक्शन में जाएं।यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड का चयन करें।अब कक्षा 10वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।मांगी गई जानकारी दर्ज करें।आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

राजस्थान बोर्ड 10 वीं परिणाम तिथि 2026: आरबीएसई के परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है | Achira News