Achira News Logo
Achira News

राजस्थान बोर्ड ने असंतुष्ट छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा विकल्पों की घोषणा की

News 18
राजस्थान बोर्ड ने असंतुष्ट छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा विकल्पों की घोषणा की
Full News
Share:

Rajasthan Board 10th Matric Result 2026 LIVE:राजस्थान बोर्ड पिछले कुछ सालों से आधिकारिक राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी नहीं कर रहा है. हालांकि बोर्ड जिलेवार टॉपर्स के डेटा का एनालिसिस जरूर शेयर करता है. राजस्थान बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाता है. Rajasthan Board 10th Matric Result 2026 LIVE:अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में 33% अंक लाने में असफल रहता है तो उसे ‘पूरक परीक्षा’ (Supplementary Exam) में बैठने का मौका दिया जाएगा, जिससे उसका पूरा साल खराब होने से बच सकता है. Rajasthan Board 10th Matric Result 2026 LIVE:राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के अंदर बोर्ड ‘उत्तरपुस्तिका की समीक्षा’ (Re-evaluation) के लिए आवेदन पोर्टल खोल देगा. Rajasthan Board 10th Matric Result 2026 LIVE:राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद DigiLocker ऐप के जरिए डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. ये भविष्य में एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य होते हैं. Rajasthan Board 10th Matric Result 2026 LIVE:अगर किसी स्टूडेंट का एडमिट कार्ड खो गया है और उसे रोल नंबर याद नहीं है तो वह ‘IndiaResults’ जैसी थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स पर जाकर अपने नाम और पिता के नाम की मदद से अपना परिणाम चेक कर सकता है. Rajasthan Board 10th Matric Result 2026 LIVE:पिछले कुछ सालों के ट्रेंड्स बताते हैं कि राजस्थान बोर्ड में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों के मुकाबले बेहतर रहता है. इस बार भी शिक्षा जगत की नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि क्या बेटियां अपना दबदबा कायम रख पाएंगी. Rajasthan Board 10th Matric Result 2026 LIVE:राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद उसे नीचे लिखे स्टेप्स से चेक किया जा सकेगा: Rajasthan Board 10th Matric Result 2026 LIVE:राजस्थान बोर्ड की तरफ से फिलहाल 10वीं रिजल्ट डेट की कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कल या परसों जारी किया जा सकता है. Rajasthan Board 10th Matric Result 2026 LIVE:राजस्थान बोर्ड में 20 अंक स्कूल की तरफ से आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर भेजे जाते हैं, जबकि 80 अंकों की मुख्य लिखित परीक्षा होती है. इन दोनों को मिलाकर ही स्टूडेंट की फाइनल ग्रेडिंग तय की जाती है. Rajasthan Board 10th Matric Result 2026 LIVE:आरबीएसई के नियमों के अनुसार, 10वीं में पास होने के लिए हर अनिवार्य विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है. इसमें थ्योरी और स्कूल से भेजे गए इंटरनल मार्क्स, दोनों का योग शामिल होता है. राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव:राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद 11वीं के लिए नया सेशन 01 अप्रैल 2026 से शुरू होाग. राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव:राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी. इसके लिए अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रख लें. लिंक एक्टिव होते ही बिना किसी देरी के अपना रिजल्ट देख सकेंगे. राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव:राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के लिए आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर नजर बनाकर रखें. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो या क्रैश हो सकती है. राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. बोर्ड मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, परिणाम जारी करने की सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और शिक्षा मंत्री किसी भी पल प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय साझा कर सकते हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: News 18

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

राजस्थान बोर्ड ने असंतुष्ट छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा विकल्पों की घोषणा की | Achira News