विस्तारAdd as a preferredsource on googleआंधी और बारिश के प्रभाव से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम अपेक्षाकृत राहतभरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है। साथ ही हीटवेव से भी लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।और पढ़ेंTrending Videosमौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 5 और 6 मई के लिए राज्य के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में 15 से अधिक जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जोधपुर और अजमेर के कई इलाकों में ओले भी गिरे। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में दर्ज हुआ।विज्ञापनविज्ञापनवहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के चलते मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आंधी और बारिश की वजह से कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जयपुर, अलवर, सीकर और पिलानी समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। कुछ जगहों पर पारा एक ही दिन में 8 डिग्री तक गिरा।मौसम में आए बदलाव का सबसे ज्यादा असर अलवर में देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं जयपुर, सीकर, पिलानी, अजमेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, टोंक और गंगानगर में तापमान 4 से 6 डिग्री तक नीचे आया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से कम रहा। सोमवार को सबसे कम अधिकतम तापमान अलवर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।यह भी पढें-Rajasthan: एसआई भर्ती 2021 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चयनित अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत; रद्दीकरण बरकरारजयपुर में तेज आंधी और बारिश के बाद अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 33.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। देर रात तक कई इलाकों में तेज हवा और बारिश का दौर जारी रहा। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ भी गिर गए।जोधपुर-अलवर में ओलावृष्टिजोधपुर के लूणी क्षेत्र में शाम को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को राहत मिली। कोटा में भी दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अलवर में भी लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में तेज गिरावट ला दी।विज्ञापनविज्ञापनरहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें AndroidHindi News App, iOSHindi News AppऔरAmarujala Hindi News APPअपने मोबाइल पे|Get allIndia Newsin Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and morenews in Hindi.
राजस्थान में तापमान कम रहने और ओलावृष्टि के कारण मौसम का अलर्ट जारी
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.