Achira News Logo
Achira News

राजस्थान में बेमौसम गर्मी, आसमान साफ रहने की उम्मीद

Amar Ujala•
राजस्थान में बेमौसम गर्मी, आसमान साफ रहने की उम्मीद
Full News
Share:

प्रदेश में सर्दी की शुरुआत के बावजूद ज्यादातर शहरों में रात का तापमान अभी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। टोंक, भीलवाड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, नागौर, करौली, फतेहपुर और माउंट आबू को छोड़कर बाकी शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिनभर धूप निकलेगी और कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में दीपावली तक दिन में हल्की गर्मी और रात में सर्दी का असर बना रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात को हल्की ठंडक रही और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.