राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के हेड कोच कुमार संगकारा को आईपीएल 2026 में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदें हैं। कुछ दिनों में 15 साल के होने जा रहे सूर्यवंशी ने आईपीएल के पिछले सीजन में ताबतोड़ बैटिंग की थी। उन्होंने 7 मैचों में 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बटोरे थे। उनके बल्ले से 35 गेंदों में शतक निकला था। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। सूर्यवंशी आईपीएल में खेलने वाले वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। राजस्थान ने साल 2024 में 13 साल की उम्र में सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। आरआर आगामी सीजन में 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। संगकारा ने गुरुवार को प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह अभी युवा खिलाड़ी है। वह सिर्फ 15 या 16 साल का ही है। हालांकि, उसने गजब की फॉर्म दिखाई है। वह टीम का एक अहम हिस्सा है और हमें उससे बहुत उम्मीदें हैं। उसके लिए एक खास स्ट्रेटेजी बनाई गई है।" वहीं, आरआर के कप्तान रियान पराग ने सूर्यवंशी को नैसर्गिक खेल पर फोकस करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ''मैंने सूर्यवंशी को अपना नैसर्गिक खेल खेलने को कहा है। मैंने उससे कहा है कि वह केवल गेंद को हिट करने पर ध्यान दें और अगर किसी तरह का दबाव होता है तो उसे यशस्वी जायसवाल संभाल लेंगे।'' अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सूर्यवंशी का टारगेट अब आईपीएल के आगामी सीजन में आरआर के लिए ट्रॉफी जीतना है। उन्होंने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ''इस आईपीएल सीजन में मेरा लक्ष्य टीम के लिए ट्रॉफी जीतना है क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं ताकि मेरी पारी से पूरी टीम को फायदा मिले। मेरा उद्देश्य राजस्थान रॉयल्स की जीत में योगदान देना और फ्रेंचाइजी के लिए ट्रॉफी जीतना है।'' रियान पराग (कप्तान), शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा।
राजस्थान रायल्स के कोच कुमार संगकारा ने आईपीएल 2026 की सफलता के लिए युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का समर्थन किया
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.