रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'धुरंधर-2 द रिवेंज' ने बीते मंगलवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की अभी तक (डे48) की कुल कमाई 1790.17 करोड़ रुपये हो गई है। यह फिल्म अब ₹1800 करोड़ क्लब में दाखिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। इसी बीच फिल्म में आलम भाई का यादगार किरदार निभा चुके एक्टर गौरव गेरा ने फिल्म के बारे में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। गौरव गेरा ने बताया कि फिल्म में उनका मशहूर डायलॉग (डार्लिंग-डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा) के अलावा भी उन्हें कई विकल्प दिए गए थे। गौरव गेरा ने बताया कि उनका वायरल हो चुका यह डायलॉग किस तरह फाइनल किया गया था। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया है जिसमें कई अजीबोगरीब तुकबंदियां और जुमलेबाजी देखी जा सकती हैं। जाहिर है कि ये ऑप्शन्स फिल्म के उस सीन की तैयारी से पहले गौरव गेरा को निर्देशक आदित्य धर की तरफ से भेजे गए थे। फिल्म के आखिरी और फाइनल किए गए डायलॉग के लिए डायरेक्टर आदित्य धर को क्रेडिट दिया। गौरव गेरा ने बताया कि 'डार्लिंग डार्लिंग' वाले डायलॉग के अलावा उनके पास ये ऑप्शन्स भी थे, 'महफिल में घुस गया बहन का घोड़ा, पीलो पीलो आलम दूध सोडा', 'अंडे से निकला चूजा खा लो खा लो क्रीम खरबूजा', 'एक ने किया दिल ब्रेक तो दूजी को पिलाओ आलम फ्रूट शेक', 'हो गए इश्क में फेल पियो पिस्टल अनानास', 'पियो आंवला का मामला बनजाओ जूही चावला', ‘लोहे पर पड़ गया हथौड़ा पीलो आलम दूध सोडा।’ गौरव गेरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि 'डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा' का आइडिया किसका था... यह आदित्य धर का आइडिया था... ये वो ऑप्शन थे जो धर साहब ने मुझे शूटिंग से पहले सीखने के लिए भेजे थे... लेकिन शूटिंग के दौरान हमने 'डार्लिंग डार्लिंग' को चुना... आपके हिसाब से कौन सा वाला बेस्ट है? बता दें कि गौरव गेरा का किरदार फिल्म के पार्ट-2 में शहीद हो जाता है। फिल्म धुरंधर में गौरव गेरा का किरदार (आलम भाई) ही पाकिस्तान के ल्यारी में रणवीर सिंह का अकेला सपोर्ट सिस्टम होता है। वह जब भी मायूस होता है या जब उसे कुछ समझ में नहीं आता है तो वह आलम की जूस की दुकान पर जाकर बैठता है। यहीं पर रणवीर सिंह का किरदार हमजा पहली बार रहमान डकैत और बाकी मुख्य किरदारों के बारे में जानता है। फिल्म का पार्ट-1 ब्लॉकबस्टर हिट था, लेकिन पार्ट-2 ने पिछले पार्ट की कमाई के भी सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
रणवीर सिंह की'धुरंधर 2-द रिवेंज'1,800 करोड़ रुपये के क्लब के करीब, गौरव गेरा ने शेयर की वायरल डायलॉग स्टोरी
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.