Achira News Logo
Achira News

रणवीर सिंह की'धुरंधर'ने भारतीय सिनेमा में 4 करोड़ से अधिक दृश्यों के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया

Live Hindustan
रणवीर सिंह की'धुरंधर'ने भारतीय सिनेमा में 4 करोड़ से अधिक दृश्यों के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया
Full News
Share:

रणवीर सिंह की धुरंधर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। फिल्म पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म की कमाई अब भी थमी नहीं है। वहीं, फिल्म ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी कर लिया है। ‘धुरंधर’ ने पूरे भारत में 4 करोड़ से ज़्यादा फुटफॉल का शानदार रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ धुरंधर भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा करने वाली 19 फिल्मों में से एक बन गई है। धुरंधर ने ये रिकॉर्ड उस दिन बनाया जिस दिन धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हुआ। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लगभग 250 रुपये की एवरेज टिकट कीमत के साथ फिल्म ने अब 4 करोड़ फुटफॉल का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले साल 2001 में गदर ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया था। गदर का फुटफॉल 5 करोड़ रिकॉर्ड किया गया था। डोमेस्टिक मार्केट में 4 करोड़ फुटफॉल पाने वाली धुरंधर 19वीं फिल्म है। इस लिस्ट में पहले चार पर शोले, बाहुबली 2, मुगल-ए-आजम और मदरव इंडिया है। इन चार फिल्मों ने 10 करोड़ से ज्यादा टिकट्स बेंचे थे। धुरंधर भले ही इन फिल्मों को चैलेंज नहीं कर पाई हो, लेकिन फिल्म ने आमिर खान की दंगल (3.7 करोड़ फुटफॉल), पीके (3.5 करोड़), सनी देओल की बॉर्डर (3.7 करोड़), शाहरुख खान की कुछ कुछ होता है (3.5 करोड़) और कभी खुशी कभी गम (3.1 करोड़) के फुटफॉल रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।फिल्म ने देव आनंद की सीआईडी (3.1 करोड़) और राजकुमार की लैला मजनू (3.6 करोड़) का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। धुरंधर ने अबतक भारत में 836.95 करोड़ (नेट) की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 1303 करोड़ हो गया है। फैंस को अब बस इस फिल्म के पार्ट 2 का इंतजार है। धुरंधर पार्ट 2 19 मार्च को रिलीज होगा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

रणवीर सिंह की'धुरंधर'ने भारतीय सिनेमा में 4 करोड़ से अधिक दृश्यों के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया | Achira News