'बिग बॉस 20' के सोमवार के एपिसोड में जबरदस्त धमाका देखने के लिए मिला. मनोज तिवारी ने कभी अपनी पहली पत्नी रानी तिवारी के साथ तलाक को लेकर बात नहीं की लेकिन हाल के एपिसोड में रीति ने माता-पिता के तलाक और उन पर पड़ने वाले असर के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे वो 18 साल की उम्र के बाद पापा के करीब आ पाईं. वहीं, शो में यंग डीएसए और ईशा रिखी इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट भी हो गए. चलिए बताते हैं क्या क्या हुआ. मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने मनोज तिवारी और मां रानी तिवारी के तलाक को लेकर भी खुलासा किया है. वो स्काउट यानी कि तन्मय और यंग के साथ गार्डन एरिया में माता-पिता के तलाक पर डिस्कशन करते हुए नजर आईं. रीति बताती हैं, 'जब मेरे मम्मी पापा का डिवोर्स हुआ तो पापा वहां से चले आए. वो शायद फोन करते थे तो मुझसे बात नहीं हो पाती थी क्योंकि मेरे मम्मी-पापा का बहुत झगड़ा चलता था उस समय. मैं उनसे एक साल में एक बार मिलती थी.' रीति तिवारी ने बताया कि उन्होंने पापा से मिलने के लिए खुद फैसला किया. वो बताती हैं, 'जब मैं 18 साल की हुई तो मैंने खुद से फैसला किया कि मुझे मेरे पापा के साथ टाइम स्पेंड करना है. मुझे जानना है कि वो कैसे इंसान हैं. तब तक ना बहुत सी चीजें बहुत लेट हो जाती हैं. उनकी जो चीजें हैं कमाई हुई, धन दौलत, नाम शोहरत, अवसर वो सब मेरे तहत नहीं आया. मेरे तहत आया उनका नाम, जो मैं जिस रूम में जाती हूं रिस्पेक्ट दे देता है.' रीति तिवारी ने आगे पापा के सपोर्ट को लेकर खुलासा किया और कहती हैं, 'मनोज तिवारी की बेटी हूं रिस्पेक्ट कैरी करती हूं और उन्होंने मुझे एक और चीज बहुत अर्ली बोल दी थी कि वो मेरे करियर में मेरी कोई हेल्प नहीं करने वाले हैं, किसी गलत तरीके से नहीं बल्कि कहा कि तुममें अगर हुनर होगा तो तुम खुद से कर लोगी. तुमको करके नहीं दूंगा. इतने पैसे देंगे कि जाकर बाहर सीख पाऊं क्योंकि पापा कुछ भी नहीं देते कि जो मांगू ऐसे नहीं देते.' रीति आगे महीने की मिलने वाली पॉकेट मनी को लेकर बताती हैं, 'मंथली अलाउंस मिलता है, 20-25 हजार. तुझको लगता है कि किसी इंसान का 20-25 हजार में महीना निकल सकता है. मैं कभी-कभी दिन में 10 रुपये का वड़ा पाव खा लेती हूं दो बार ताकी बेट भर जाए. 500 रुपये का डीजल भरवाती हूं. सबको ऐसे लगता है कि मैं मुंह में चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुई हूं. लेकिन मैं आम इंसान हूं. ये काफी मुश्किल है.' इसके साथ ही मैरी कॉम ने अपनी लाइफ की अचीवमेंट को लेकर भी बात की. सोमवार को एपिसोड में उन्होंने आसिफ खान से बातचीत में खुलासा किया कि उन्होंने 17 साल की उम्र में अपना सफर शुरू कर लिया था. मैरी कॉम बॉक्सिंग के शौक को लेकर बताती हैं, 'मैंने मोहम्मद अली का फाइट देखा था. इसे देखने के बाद बॉक्सिंग करने का मन हुआ. ' वो आगे अपने पहले मैच के बारे में बताते हुए कहती हैं, 'मैंने बॉक्सिंग की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी. पहली बार स्टेट चैंपियनशिप में फाइट की थी और जीत हासिल की थी. एक साल में ही मैंने स्टेट और नेशनल जीता था. इसके बाद 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन जीत लिया था.' इसे जानने के बाद आसिफ शॉक्ड रह गए. इतना ही नहीं, 'बिग बॉस 20' में एक और दिलचस्प टास्क हुआ, जिसमें ईशा रिखी और यंग डीएसए इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए. दरअसल, राशन से तड़प रहे घरवालों को एक टास्क दिया था, जिसमें घरवालों को 2x कमरे में जाकर उन कंटेस्टेंट्स को वोट करना था, जिसे उन्हें नॉमिनेशन से बचाना था, इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को वोट किया लेकिन ईशा रिखी और यंग डीएसए को किसी ने भी वोट नहीं किया, जिसकी वजह से शो में दोनों ही कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए. वहीं, घर में एक टास्क किया गया, जिसमें 20 नंबर कमरे में लग्जरी राशन की टोकरी रखी थी. इस कमरे में जो भी कंटेस्टेंट पहले एंट्री करता उसे घर एक सदस्य, जिसकी दोनों लाइफ बची थीं उसे एक लाइफ खत्म करनी थी. इसमें अमन गांधी ने रूम में एंट्री मारी और उन्होंने यंग की एक लाइफ को खत्म कर दिया. राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.
रीति तिवारी ने बिग बॉस 20 में माता-पिता के तलाक के बारे में खुलकर बात की
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.