रुद्रपुर। क्षेत्र के पांडेय माझा राजधर गांव में बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की। हादसा 29 अप्रैल को हुआ था।और पढ़ेंTrending Videosरुद्रपुर नरायनपुर मार्ग स्थित पांडेय माझा राजधर गांव निवासी दिलीप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी मां मालती देवी (58) पैदल सड़क पार कर रही थीं। इस दौरान तेज रफ्तार में जा रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। संवादविज्ञापनविज्ञापन..संदिग्ध हालत में छात्रा लापता, प्राथमिकीरुद्रपुर। क्षेत्र के गोर्रा नदी के किनारे स्थित एक गांव से छात्रा संदिग्ध हालत में 30 अप्रैल की रात लापता हो गई। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है।किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गांव के करीब स्थित एक कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। 30 अप्रैल की रात से वह लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। पुलिस ने शीतल माझा गांव निवासी अश्विनी कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद...घर में घुसकर मारपीट, चार पर प्राथमिकीरुद्रपुर। क्षेत्र के करहकोल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।गांव निवासी ब्रजेश चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 अप्रैल को गांव के कुछ लोगों ने उनकी कहासुनी हुई थी। 21 अप्रैल को आरोपियों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। घर में घुस कर तोड़फोड की। विरोध करने पर मारपीट की। घटना का वीडियो भी पीड़ित परिवार ने बनाया है। पुलिस ने आरोपी दरोगा चौधरी, आकाश, आरती और राज पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
रुद्रपुर में बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.