Achira News Logo
Achira News

रेनो काइगरः भारतीय गर्मियों के लिए हवादार सीटों के साथ एक बजट-अनुकूल कार

TV9 Hindi
रेनो काइगरः भारतीय गर्मियों के लिए हवादार सीटों के साथ एक बजट-अनुकूल कार
Full News
Share:

भारत में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, कार के अंदर आराम भी उतना ही जरूरी हो जाता है. पहले वेंटिलेटेड सीटें सिर्फ महंगी और लग्जरी गाड़ियों में मिलती थीं, लेकिन अब ये फीचर बजट कारों में भी आने लगा है. यह फीचर खासकर गर्मियों में बहुत काम आता है, क्योंकि सीट के अंदर से ठंडी हवा निकलती है और पसीना कम होता है. अगर आप कम बजट में ऐसी कार खरीदना चाहते हैं, जिसमें यह सुविधा मिले, तो यहां 5 सबसे सस्ती कारों के बारे में आसान भाषा में जानकारी दी गई है. इस लिस्ट में सबसे किफायती कार रेनॉ काइगर है, जिसमें वेंटिलेटेड सीट का फीचर मिलता है. यह सुविधा इसके इमोशन वेरिएंट में दी गई है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब ₹8.42 लाख (एक्स-शोरूम) है. इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. यह कार बजट में रहते हुए गर्मी से राहत देने का अच्छा विकल्प बनती है. सोनेट इस लिस्ट में दूसरी सबसे सस्ती कार है. इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. वेंटिलेटेड सीट का फीचर HTX, GTX+ और X-Line वेरिएंट में मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹11.31 लाख (एक्स-शोरूम) है. यह कार परफॉर्मेंस और फीचर्स दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन देती है. स्कोडा काइलक में वेंटिलेडेट सीटें Prestige और Prestige+ वेरिएंट में मिलती हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹11.75 लाख (एक्स-शोरूम) है. इसमें 1.0 TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 114 hp की पावर और 178 Nm टॉर्क देता है. यह कार उन लोगों के लिए है जो थोड़ा प्रीमियम अनुभव चाहते हैं. हुंडई वेन्यू भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय SUV है. इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर इंजन के विकल्प मिलते हैं. वेटिंलेटेड सीट का फीचर HX8 वेरिएंट में मिलता है, जिसकी कीमत ₹11.91 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह कार अपने फीचर्स और भरोसेमंद ब्रांड के लिए जानी जाती है. किआ सिरोस इस लिस्ट की पांचवीं कार है, जिसमें वेंटिलेडेट सीटें मिलती हैं. यह फीचर HTX वेरिएंट से शुरू होता है, जिसकी कीमत ₹12.10 लाख (एक्स-शोरूम) है. इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 118 bhp पावर और 172 Nm टॉर्क देता है. साथ ही इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है. टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

रेनो काइगरः भारतीय गर्मियों के लिए हवादार सीटों के साथ एक बजट-अनुकूल कार | Achira News