विस्तारAdd as a preferredsource on googleफिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की। यह तस्वीर दिवंगत डीएमके नेता एम करुणानिधि की है, जिन्हें लोग प्यार से ‘कलिगनर’ कहते थे। यह तस्वीर एक पुराने कार्यक्रम की बताई जा रही है, जहां उद्घाटन के दौरान कलिगनर बीच में खड़े नजर आते हैं और उनके आसपास कई लोग मौजूद हैं। इस फोटो में और भी एक शख्स है, जिसकी वजह से ये चर्चाओं में आ गई है।और पढ़ेंTrending Videosकैप्शन से मचा तहलकाराम गोपाल द्वारा पोस्ट की गई इस फोटो में उनके पीछे विजय नजर आ रहे हैं, जो काफी छोटे दिखाई दे रहे हैं। साथ में विजय के माता-पिता एस ए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर भी दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर तब फिर से चर्चा में आ गई, जब विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने डीएमके को बड़े अंतर से हराकर पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया।विज्ञापनविज्ञापनइस तस्वीर को पोस्ट करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा, ‘कलिगनर ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनके पीछे खड़ा बच्चा एक दिन उनकी पार्टी को हरा देगा।’कैप्शन से भड़के यूजर्सउनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे तमिलनाडु की बदलती राजनीति का बड़ा संकेत बताया, जबकि कुछ ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात कहा।विजय ने चुनाव में रचा इतिहासबता दें कि विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने डीएमके को बड़े अंतर से हराकर पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। ये पहली बार था, जब विजय चुनाव लड़ रहे थे और पहली बार में ही उन्होंने बाजी मार ली। आने वाले दिनों में वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
राम गोपाल वर्मा ने युवा विजय के साथ एम करुणानिधि की पुरानी तस्वीर साझा की
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.