Achira News Logo
Achira News

रामपुर में Rs.8.75 करोड़ की लागत से नए पॉलिटेक्निक भवन का उद्घाटन किया गया

Amar Ujala
रामपुर में Rs.8.75 करोड़ की लागत से नए पॉलिटेक्निक भवन का उद्घाटन किया गया
Full News
Share:

रामपुर। रामपुर के चमरौआ में 8.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पॉलीटेक्निक भवन तैयार हो गया है। नए शैक्षिक सत्र से यहां कक्षाएं शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।और पढ़ेंTrending Videosअभी तक कॉलेज की पढ़ाई शहर स्थित अस्थायी भवन में संचालित हो रही थी। इससे छात्रों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। नवनिर्मित परिसर में प्रशासनिक भवन, मुख्य शैक्षणिक भवन, वर्कशॉप, ओवरहेड टैंक और पंप हाउस का निर्माण पूरा कर लिया गया है।विज्ञापनविज्ञापनयह कॉलेज आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। कॉलेज शुरू होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर लाभ मिलेगा।छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल, गार्ड रूम और जनरेटर रूम का निर्माण अभी शेष है। इन कार्यों के लिए करीब छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने बताया कि स्वीकृति मिलते ही शेष निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कराए जाएंगे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

रामपुर में Rs.8.75 करोड़ की लागत से नए पॉलिटेक्निक भवन का उद्घाटन किया गया | Achira News