Achira News Logo
Achira News

रामपुर हत्या मामला सुलझाः त्वरित पुलिस जांच के बाद दो दोस्त गिरफ्तार

ABP News•
रामपुर हत्या मामला सुलझाः त्वरित पुलिस जांच के बाद दो दोस्त गिरफ्तार
Full News
Share:

रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चंद घंटों के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के दो दोस्तों ने ही की थी. बताया गया कि मामूली कहासुनी के बाद दोनों आरोपियों ने विष्णु की हत्या कर दी और शव को कचहरी के पास छोड़ दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों श्रीकांत और किशन सैनी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गंगापुर निवासी विष्णु का शव कचहरी के पास पड़ा मिला. युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने पुलिस टीमों को जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए. इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने जांच और सुरागकशी करते हुए चंद घंटों में ही हत्या की गुत्थी सुलझा दी. पुलिस ने मृतक के ही दो दोस्तों श्रीकांत और किशन सैनी को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में मामूली कहासुनी को हत्या की वजह बताया जा रहा है. हत्या की वास्तविक वजह पूछताछ के बाद ही सामने आएगी. सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, पुलिस ने हत्या की घटना का चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी मृतक के साथ ही रहते थे और उन्हीं पर हत्या को अंजाम देने का आरोप है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. इस घटनाकांड ने एक बार फिर यह साबित किया है कि अपराधी भले ही कितना शातिर क्यों न हो लेकिन वह कानून की नजर से बच नहीं सकता है. बाबर खान उत्तर प्रदेश के रामपुर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, सामाजिक और क्राइम की खबरों पर खास पकड़ है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.