Achira News Logo
Achira News

रामायण के निर्माताओं ने रावण के बेटे मेघनाद के लिए कास्टिंग विकल्प का खुलासा किया

Aaj Tak•
रामायण के निर्माताओं ने रावण के बेटे मेघनाद के लिए कास्टिंग विकल्प का खुलासा किया
Full News
Share:

मल्टीस्टारर फिल्म रामायण की रिलीज के साथ दर्शकों को ढेर सारे सरप्राइज भी मिले हैं. जैसे सेकंड पार्ट की रिलीज डेट का खुलासा होना. सनी देओल की झलक दिखना. इसी फेहरिस्त में एक ऐसा दाव मेकर्स ने खेला है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं. रावण के बेटे मेघनाद के रोल की कास्टिंग का खुलासा हुआ है. इस किरदार को डांसर और शानदार एक्टर राघव जुयाल ने प्ले किया है. क्यों हो गए ना आप भी हैरान? कमाल की बात ये है कि राघव की कास्टिंग को लेकर किसी को कानों कान भनक नहीं पड़ी. फिल्म देखने के बाद ही एक्टर और उनके रोल का खुलासा हुआ है. रावण के बेटे मेघनाद (जिन्हें इंद्रजीत के नाम से भी जाना जाता है) के किरदार में राघव इंप्रेसिव लगे हैं. फिल्म में उनकी हल्की सी झलक दिखती है. उनका फुल फ्लेज्ड रोल फैंस को सेकंड पार्ट में देखने को मिलेगा. अभी के लिए मेकर्स का राघव को टीज करना ही फैंस के लिए बड़ी ट्रीट साबित हुआ है. लीक सीन में राघव पूरे असुर गेटअप में नजर आते हैं. उन्होंने काले कपड़े पहने हैं. राघव अपनी 5 सेकंड की झलक में छा गए हैं. He is coming #Raghavjuyal #ramayana #meghnad https://t.co/dcLs95H5gQ रामायण में मेघनाद सिर्फ लंकापति रावण का बेटा नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली योद्धा भी है. उसने युद्ध के मैदान में बड़े-बड़े महारथियों को हराया था. उसने स्वर्ग पर आक्रमण कर देवराज इंद्र को बंदी बना दिया था. मेघनाद के किरदार में साहस, एग्रेशन और अपने पिता के प्रति समर्पण का भाव है. वो मेघनाथ ही था जिसने अपनी मायावी शक्तियों से लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया था. राम-रावण के बीच हुए युद्ध में लक्ष्मण ने ही मेघनाद का वध किया था. राघव जुयाल की फिल्मी जर्नी को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. डांसर से जिस तरह एक्टिंग फील्ड में पहचान बनाई है, वो काबिले तारीफ है. कभी अपने स्लो-मोशन डांस स्टाइल से मंच पर आग लगा देने वाले राघव आज एक्टिंग से गर्दा उड़ा रहे हैं. उन्होंने फिल्म एबीसीडी 2, स्ट्रीट डांसर 3डी और किसी का भाई किसी की जान, किल में काम किया है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.