'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' 5 नवंबर को रिलीज के साथ पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है. स्टार कास्ट, वीएफएक्स, एक्शन, इमोश्नल सींस और रामायण के साथ दर्शकों के इमोश्नल बॉन्ड को देखते हुए एनालिस्ट्स का अनुमान है कि 4000 करोड़ रुपये में बनी रामायण 3000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बिजनेस करेगी. 5 भारतीय भाषाओं और ग्लोबल लेवल पर 40 भाषाओं में डब करके रामायण को रिलीज किया जा रहा है. गुरुवार को सुबह 6 बजे रामायण का पहला शो था और सुबह से अब तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 22.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है, जबकि फर्स्ट डे के लिए 50.08 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं. इनमें ब्लॉक सीट्स शामिल नहीं हैं. पहले दिन के लिए रामायण के 26,615 शो चलाए जाएंगे. फिल्म के बजट की अनाउंटसमेंट के बाद से एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है कि क्या फिल्म उतनी कमाई कर पाएगी, जितना खर्च किया गया है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा रामायण फिल्म को दो पार्ट में रिलीज कर रहे हैं और पूरी फिल्म चार हजार करोड़ रुपये में बनी है यानी एक पार्ट पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये का खर्च आया है. तो अगर बात फिल्म की कमाई की करें तो एक्सपर्ट्स को काफी भरोसा है कि फिल्म 3000 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेगी. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पहले ही दिन रामायण 75 से 100 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेगी. रामायण फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या है राय- नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश सिर्फ 2 करोड़ रुपये में बनी थी और उसने 300-400 करोड़ रुपये का कारोबार किया. Sacnik के अनुसार साउथ इंडियन मूवी करुप्पु 15 मई, 2026 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने नेट 198.18 करोड़ रुपये और ग्रॉस 310.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि लागत सिर्फ 81.15 करोड़ रुपये आई थी. यह फिल्म हिंदू माइथलॉजी पर आधारित है, जिसमें एक्टर सूर्या एक वकील का किरदार निभा रहे हैं. सूर्या का नाम फिल्म में श्रवण है, जो इंसान के रूप में हिंदू देवता करुप्पासामी का अवतार है. फिल्म को आरजे बालाजी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई थी. साउथ इंडियन फिल्म इरुमुडी ने 194 करोड़ रुपये का नेट और 246 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि इसको बनाने में सिर्फ 22.45 करोड़ रुपये खर्च हुए. यह फिल्म एक एल्कोहॉल एडिक्टेड पिता की कहानी है, जो अपनी बेटी के कहने पर अयप्पा दीक्षा लेता है.
'रामायणः राइज ऑफ ए लीजेंड'के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद
DNA Hindi•
&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: DNA Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.