Achira News Logo
Achira News

'रामायण'के पहले दिन 100 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है।

ABP News•
'रामायण'के पहले दिन 100 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है।
Full News
Share:

रणबीर कपूर की 'रामायण' साल की मच अवेटेड फिल्म थी. रिलीज से पहले ही इसका इतना बज बन गया था कि इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई. इसी के साथ फिल्म से ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की उम्मीद है. इन सबके बीच चलिए यहां फिल्म के फर्स्ट डे के कलेक्शन के हर घंटे के आंकड़ा जानते हैं. नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' का फैंस में इतना ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है कि इसकी रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हुई है. इसने प्री टिकट सेल में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक 'रामायण' का काफी बज बना हुआ है जिसे देखते हुए इस माइथोलॉजिकल फिल्म के रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है. हालांकि फाइनल आंकड़े आज रात 10.30 बजे के बाद पता चल जाएंगे कि इस फिल्म ने कितने करोड़ से शुरुआत की है. रणबीर कपूर की रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे यश और नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है. वहीं सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं. निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.