एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायणम् (Ramayana) को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दुनिया भर में 70,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो चुकी है। यह आंकड़ा अब तक किसी भी भारतीय फिल्म की रिलीज के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है। इसके ग्लोबल ग्रैंड रिलीज फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कई सारी बातें बोली हैं। नमित ने कहा है कि उनका सपना इस फिल्म के जरिए भारतीय कहानियों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना है। अब एक नए इंटरव्यू में, उन्होंने अपने इस सपने पर फिर से जोर दिया और खुद की तुलना क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर से की। रिलीज से पहले, 'रामायणम्' का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजिल्स में 'एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स' के 'डेविड गेफेन थिएटर' में हुआ, जहां ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली फिल्में दिखाई जाती हैं। इसे किसी भारतीय फिल्म के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना गया। पीटीआई (PTI) से बात करते हुए नमित ने कहा, 'इस समय मैं सबसे ज्यादा कृतज्ञता महसूस कर रहा हूं। मेरे लिए यह बात अविश्वसनीय है कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री 100 साल से ज्यादा पुरानी है, और मुझे 'रामायणम्' को प्रोड्यूस करने और इसे दुनिया के सामने एक बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने का यह सुनहरा मौका मिला है।' 'मुझसे पहले कई पीढ़ियों के फिल्ममेकर आए हैं, जिन्होंने भारत में बेहतरीन काम किया है। लेकिन, इस तरह की 'रामायणम्' किसी भी भारतीय फिल्ममेकर ने पहले कभी नहीं बनाई है। आज मुझे यह मौका मिला है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे सचिन तेंदुलकर को उनके डेब्यू मैच में ही वर्ल्ड कप खेलने के लिए चुन लिया जाए।' वाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य पर आधारित रामायण एक ऐसी कहानी है जिसे लगभग हर भारतीय जानता है। लेकिन पश्चिमी देशों के लोगों के लिए, यह काफी हद तक नई है। नमित का कहना है कि इस फिल्म के जरिए वे पश्चिमी दर्शकों को इस कहानी से परिचित कराना चाहते हैं। रामायणम् में सरप्राइज निकले Raghav Juyal, 'रावण' के पुत्र का दिखा रौद्र रूप; 5 सेकंड के अंदर जीता दिल रामायणम् में दिखी Sunny Deol के हनुमान 'अवतार' की पहली झलक, बुलंद आवाज में गूंजा 'जय श्री राम' का नारा Ramayana Review: रणबीर का तेज, यश का प्रचंड रौद्र रूप; तकनीक और आस्था का भव्य महाकाव्य है 'रामायणम्' Ramayan के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी को पसंद नहीं आया नितेश तिवारी की फिल्म का संगीत! बोले- 'गानों ने निराश...' Exclusive: 6 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का 'जुड़ी जोड़ी' गाना, 'राम-सिया' के विवाह गीत की कहानी है दिलचस्प Ramayana से बॉलीवुड में चमकीं धनबाद की सायंतनी, नितेश तिवारी की फिल्म में बनीं सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर Ramayana देखकर रो पड़े बादशाह, फिल्म के इस सीन ने खड़े कर दिए रोंगटे; बोले- उस पल का इंतजार करें जब... Ramayana का होगा बेड़ा पार, मिल गया 'पुष्पा' का साथ; रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन का खास मैसेज नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित की 'प्राइम फोकस' तथा यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' द्वारा निर्मित 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आए। Ramayana में यश पर भी भारी पड़ गया यंग 'रावण'! 16 हजार करोड़ के मालिक के बेटे का हुआ डेब्यू Ramayana की ओरिजिनल स्क्रिप्ट में होगा बदलाव? नमित मल्होत्रा ने सीक्वल को 2028 तक पोस्टपोन करने की बताई वजह
रामायणम ने 70,000 स्क्रीनों पर वैश्विक रिलीज के साथ रिकॉर्ड तोड़े
Dainik Jagran•
-1793850085413_v.webp&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.