नितेश तिवारी रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और अन्य नितेश तिवारी की 4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. इसमें रामा-सीता, लक्ष्मण और रावण के कैरेक्टर को जिस तरीके से डिफाइन किया गया है वो दर्शकों के लिए अलग एक्सपीरियंस होने वाला है. नितेश तिवारी की 'रामायण' एक अच्छी फिल्म लगती है. ऊबाऊ और बोरिंग नहीं है. ऐसे में अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रिव्यू जान लें. वैसे तो रामायण की कहानी सभी को पता है क्योंकि बचपन से हम कहानी सुनते आ रहे हैं. रामानंद सागर की रामायण के जरिए देखा भी है. तो कहानी वही है लेकिन किरदारों को दिखाने का तरीका थोड़ा नया है. फिल्म का फर्स्ट पार्ट रावण के जीवन पर आधारित है कि कैसे दशानन लंका आया और इसे सोने की लंका में बदल दिया साथ ही कैसे तीनों लोकों का स्वामी बना था? इसके साथ ही भगवान राम के जीवन के कुछ हिस्से की कहानी को भी दिखाया गया है तो कहानी में मेकर्स ने मिर्च मसाला नहीं लगाया बल्कि पीक डिटेलिंग के साथ काम किया है. 'रामायण' के फर्स्ट पार्ट में जब भी राम-सीता, लक्ष्मण और रावण आते हैं तो हॉल में तालियां गूंज उठती हैं. राम की भूमिका में रणबीर कपूर ने शानदार काम किया है. उनकी मेहनत स्क्रीन पर साफतौर से दिखाई देती है. सीता के रोल में साई पल्लवी भी खूब जंचीं. उनमें सीता की झलक चेहरे पर ही दिखती है. वहीं लक्ष्मण बनकर रवि दुबे ने दिल जीत लिया. वो हंसी ठिठोली करते और गुस्सैल भी दिखाई देते हैं. यश ने रावण यानी कि दशानन का रोल प्ले किया है. उन्होंने तो इस किरदार में जान ही डाल दी है. यश ने अभिनय तो कमाल का कर दिया. साथ ही जो शरद केलकर की आवाज में उनके डायलॉग की डबिंग की गई वो उनके रोल को और भी जबरदस्त बना देती है. वो स्क्रीन पर एक अलग ही छाप छोड़ जाते हैं. फिल्म में यश का शिव तांडव भी है. फिल्म में रकुल प्रीत और विवेक ओबेरॉय समेत अन्य कलाकार ने भी अच्छा काम है. रामायण जैसी कहानी को स्क्रीन पर दिखाना बहुत ही कठिन काम है. क्योंकि इनके साथ लोगों के इमोशंस जुड़े हैं अगर उसमें एक भी फैक्ट इधर-उधर होता है या फिर कुछ कमी या गलती होती है तो उसके लिए बहुत ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है लेकिन नितेश तिवारी ने जिस तरीके से कैरेक्टर कहानी और VFX, एनिमेशन, कैरेक्टर्स को जिस तरीके से स्क्रीन स्पेस दिया है काफी बेहतरीन है. रामायण में हर किरदार के अपनी अहमियत है तो उसका ख्याल रखा गया है. 'रामायण' में म्यूजिक और बैकग्राइंड स्कोर भी अच्छे लगते हैं. ए आर रहमान और हंस जिमर के कोलैबोरेशन की मेहनत दिखाई देती है. फिल्म के म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर ने की हर कड़ी को मजबूत बना दिया है, जिसकी वजह से इमोशन से लेकर एक्शन तक सब कुछ बहुत ही शानदार लगता है. कुल मिलाकर नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जोड़ी ने एक अच्छी फिल्म बनाई है. आप फिल्म के हर सीन को एंजॉय करेंगे और इमोशनली कहानी के साथ कनेक्ट भी होंगे. कुछ सीन्स में तो आंसू भी छलक जाएंगे. फिल्म में वीएफएक्स एनिमेशन ग्राफिक्स भी अच्छे हैं. तो आप इस फिल्म को फैमिली के साथ देख सकते हैं. फिल्म के आखिरी सीन में आपके लिए सरप्राइज भी रखा गया है, जो दूसरे पार्ट के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ा देता है. रेटिंग- 4/5
'रामायण'समीक्षाः नितेश तिवारी की महाकाव्य फिल्म क्लासिक पात्रों को नया रूप देती है
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.