राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। युवती के शरीर पर मिले चोट के निशानों के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका के तहत जांच तेज कर दी है। मामले में उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।विज्ञापनपुलिस के अनुसार, मृतका ग्राम कोकपुर, जिला कांकेर की निवासी थी। वह रायपुर के विकास महाविद्यालय में बीएड की छात्रा थी। पिछले करीब छह से सात महीनों से वह कोंडागांव निवासी और रावतपुरा सरकार महाविद्यालय के डीएलएड का छात्र सावंत बघेल के साथ बोरियाकला स्थित किराए के मकान में रह रही थी।विज्ञापनजांच के दौरान मृतका की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि सावंत को अपनी पार्टनर (मृतका) के चरित्र पर संदेह रहता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि युवक कई बार उसके साथ मारपीट भी करता था। परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले मृतका ने फोन कर बताया था कि उसके साथ फिर मारपीट हुई है और वह रायपुर छोड़कर अपने गांव लौटना चाहती है। उसने घर आने के लिए पैसों की जरूरत बताई, जिसके बाद उसकी बहन ने ऑनलाइन तीन हजार रुपये भेजे थे।इसके बाद 4 अगस्त की रात परिवार को सूचना मिली कि मृतका को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया है, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन अगले दिन रायपुर पहुंचे। पुलिस जांच में मृतका की बाईं आंख के नीचे, गर्दन के पीछे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में गला दबाने और मारपीट की आशंका जताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल मुख्य संदेही सावंत बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर मामले की सभी पहलुओं से पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर में 19 वर्षीय छात्र की अचानक मौत ने उठाए सवाल
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.