Achira News Logo
Achira News

रायबरेलीः अनधिकृत मिट्टी खनन की शिकायत के बाद खनन विभाग ने उपकरण जब्त किए

Amar Ujala
रायबरेलीः अनधिकृत मिट्टी खनन की शिकायत के बाद खनन विभाग ने उपकरण जब्त किए
Full News
Share:

रायबरेली। घुरवारा गांव के निकट सोमवार रात को बिना अनुमति के मिट्टी का खनन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर खनन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान खनन में लगे एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर लिया गया है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत के कारण ही रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन का काम बेखौफ चल रहा था।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंशिकायत मिलने के बाद खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो मिट्टी खनन कर रहे लोग वाहनों को वहीं छोड़कर भाग निकले। इसके बाद खनन विभाग ने एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर लिया और उन्हें चौकी पर खड़ा कराया। खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने बताया कि घुरवारा चौकी से करीब एक किमी. दूर परमीशन बिना मिट्टी खनन किया जा रहा था। शिकायत पर मौके पर पहुंचा गया तो मिट्टी खनन करा रहे लोग वाहनों को छोडक़र भाग निकले। एक जेसीबी, तीन टै्रक्टर-ट्राली को चौकी पर खड़ा कराते हुए सीज किया गया। जुर्माना भी लगाया जाएगा। बिना परमीशन के मिट्टी खनन किसी कीमत पर नहीं होगा।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

रायबरेलीः अनधिकृत मिट्टी खनन की शिकायत के बाद खनन विभाग ने उपकरण जब्त किए | Achira News