Airtel Postpaid Plan:प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया आखिर किस कंपनी के पास आप लोगों को सबसे सस्ता प्लान मिलेगा? रिलायंस जियो का 349 रुपए वाला प्लान 30 जीबी हाई स्पीड डेटा का फायदा देता है, इसके बाद प्रति जीबी के लिए 10 रुपए चार्ज कि जाते हैं. ये प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का भी बेनिफिट ऑफर करता है, ये प्लान हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है. तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार का मोबाइल और टीवी का एक्सेस मिलता है. ये प्लान 50 जीबी एआई क्लाउड स्टोरेज मिलता है, इसके अलावा आपको Google Gemini प्रो का 35100 रुपए वाला एक्सेस देता है. ये प्लान Unlimited 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस, 100GB क्लाउड स्टोरेज, 3 महीने के लिए जियो हॉस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, 12 महीने के लिए Adobe Express Premium, फ्री हेलो ट्यून, स्पैम कॉल्स और एसएमएस अलर्ट ऑफर करता है. केवल इतना ही नहीं, ये प्लान Airtel Xstream Play Premium का भी एक्सेस देता है. 451 रुपए वाला ये रिचार्ज प्लान वैसे तो 50 जीबी हाई स्पीड डेटा देता है लेकिन कंपनी के 5जी कवरेज एरिया में 5जी स्मार्टफोन चलाने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा ऑफर करता है. इसके अलावा ये प्लान रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा भी ऑफर करता है. ये प्लान हर महीने 3000 एसएमएस (लोकल, एसटीडी) और वीआई गेम्स का फायदा देता है. कंपनी की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 3 महीने के लिए वीआई मूवीज एंड टीवी, 1 साल के लिए जियो हॉटस्टार, 360 दिन के लिए सोनी लिव या फिर 1 साल के लिए नॉर्टन की मोबाइल सिक्योरिटी में से किसी भी एक सर्विस को चुनने का विकल्प देता है.
रिलायंस जियो का पोस्टपेड प्लानः डेटा-भारी उपयोगकर्ताओं के लिए सबसे सस्ता विकल्प?
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.