गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के साथ राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया है. उन्होंने ओबीसी एक्ट लाने के सवाल पर कहा कि राहुल जी उल्टा पेड़ पर लटक जाएं या अखिलेश जी लटक जाए. कोई भी दांव खेल लें, ये दांव है. यह लोग 'पी' से पंडित खेल रहे थे, लेकिन पूरे पंडितों-ब्राह्मणों को पता है कि 'पी' से परिवारवाद होता है. 'पी' से परिवार के लिए वोट जुटाना होता है. उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा-कांग्रेस बुरी तरह हार रही हैं. गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने 21 सितंबर (सोमवार) को ये लोग काहें ऐसा सोचते हैं कि ब्राह्मण आसानी से समझ जाएगा. ब्राह्मण को कोई बहला देगा और फुसला देगा. ये त्याग वाला समाज है. पहले ब्राह्मणों को तो जानो. इनका इतिहास तो जानो. पंडित होते क्या है और पंडित थे क्या? पंडितों का काम क्या है? ब्राह्मणों को आप वोट बैंक समझेंगे? ब्राह्मण वोट बैंक नहीं है. ब्राह्मण भारत को बनाने, आध्यात्म-ज्ञान देने आया है. रवि किशन ने कहा कि टिकट, सीट और वोट के लालच में आप कहां पड़े हैं? ब्राह्मण राष्ट्र के लिए सोचता है. ब्राह्मण के चक्कर में न पड़ें. 2027 में सपा-कांग्रेस बुरी तरह हार रहे हैं. पंडित आप लोगों के साथ नहीं हैं. विरोधी अपनी नोचा-नोची करें. हमें उनसे मतलब नहीं है. हमें भाजपा से मतलब है. उनकी क्या खिचड़ी पकती है, इससे हमें मतलब नहीं है. भाजपा को कैसे जितना है. भाजपा 2017 का रिकार्ड कैसे तोड़ेगी? उनका पूरा ध्यान, उद्देश्य लक्ष्य यही है और कुछ नहीं है. भाजपा सांसद रवि किशन ने विपक्ष द्वारा 2027 के पहले तमाम तरह की बयान बाजी को लेकर कहा है कि यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि इन सबको पता चल गया है कि यह लोग बुरी तरह हार रहे हैं. इन सब की जमानत जब्त होने वाली है. यह बयानबाजी तब आती है. यह एआई के वीडियो तब बनते हैं. यह फ्रस्ट्रेशन तब आता है. इन लोगों की झुंझलाहट और दिमाग का दिवालियापन है. रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी जी अभी प्रधानमंत्री जी की माता जी को लेकर मध्य प्रदेश के इंदौर में जो कहे थे, वीडियो देखा. इससे पता चलता है कि राजनीतिक स्तर यह विपक्षियों ने इतना ओछा कर दिया इतना गिरा दिया है. सदन चलने नहीं देंगे. विकास की बातों पर कुछ नहीं मिल रहा है, तो प्रधानमंत्री जी पर...भ्रष्टाचार जो उनके जमाने में होता था, वह बंद हो गया है. तो अब यह सबसे ओछापन यानी सी ग्रेड की राजनीति पर आ गए हैं. रवि किशन ने कहा कि इस तरीके से ब्राह्मणों को लुभाना. पिछड़ा वर्ग का एक मोर्चा बनाएंगे. इससे पता चलता है कि यह लोग लाचार हो चुके हैं. इनको पता है कि 2027 में हारेंगे. 2029 में और बुरी तरह हारेंगे. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी 2047 तक भारत में रहेगी. विकसित भारत बनेगा. उसके बाद यह लोग सोचें. फिलहाल उत्तर प्रदेश में तो दूर-दूर तक विपक्ष-विरोधी सपा, कांग्रेस या बसपा आते हुए नहीं दिखाई देगी. रवि किशन ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हिंदुओं को खतरनाक कहे जाने पर कहा कि हामिद अंसारी भी जान रहे हैं कि उनके मन की जो पार्टी है कांग्रेस वह आने वाली नहीं है. उनको शायद किसी आलाकमान ने कहा होगा कि बयानबाजी करें. वह कहना चाहते हैं कि अंसारी साहब ऐसा न करें. वह इतने वरिष्ठ पद पर रहे हैं. आपके समुदाय और पूरे भारत में आप जिस पद पर थे. पूरा भारत आपको सम्मान से देखता था. आपके शब्दों से सब लोग बड़े आघात हुए हैं. ऐसा भी है कि जब आप उम्र के किसी ऐसे दौर में पहुंचते हैं कि जब आपको सब अंधेरा-अंधेरा दिखाई देने लगता है. ऐसे सारे शब्द भी निकालते हैं, शायद यह भी हो सकता है.
रवि किशन ने राहुल और अखिलेश पर व्यक्तिगत लाभ के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.