Achira News Logo
Achira News

रवि टम्टा का एयरबोर्न इलेक्ट्रिक वाहन प्रोटोटाइप उड़ान भरता है

Amar Ujala
रवि टम्टा का एयरबोर्न इलेक्ट्रिक वाहन प्रोटोटाइप उड़ान भरता है
Full News
Share:

पहाड़ के एक युवा ने तकनीक की दुनिया में नई पहल की है। अल्मोड़ा निवासी इनोवेटर रवि टम्टा ने हवा में उड़ने वाले इलेक्ट्रिक वाहन का प्रोटोटाइप तैयार किया है। यह वाहन बैटरी से संचालित होता है और हवा में उड़ान भरने में सक्षम है। रवि टम्टा के अनुसार उन्होंने अल्मोड़ा के आर्मी हेलीपैड में इसका सफल परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान वाहन के हवा में उड़ने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रवि की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता है। उनका कहना है कि आने वाले समय में यह तकनीक पहाड़ी क्षेत्रों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। धौलादेवी विकासखंड के काफलीखान निवासी रवि टम्टा ने अपने बनाए हपिडा स्काईनेक्स फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप के सफल परीक्षण का दावा किया है। कई वर्षों के शोध, डिजाइन और तकनीकी परीक्षण के बाद तैयार किए गए इस प्रोटोटाइप ने हवा में उड़ान भरी। रवि टम्टा ने बताया कि इस परियोजना पर वह लंबे समय से काम कर रहे थे। उनका उद्देश्य ऐसा व्यक्तिगत हवाई वाहन तैयार करना है, जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक हो और भविष्य में लोगों के लिए हवाई यात्रा का एक नया विकल्प बन सके। रवि के अनुसार हपिडा स्काईनेक्स का परीक्षण परियोजना के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.