Achira News Logo
Achira News

रेवतीपुर में महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी

Amar Ujala
रेवतीपुर में महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी
Full News
Share:

रेवतीपुर। थाना क्षेत्र में आटो से यात्रा के दौरान एक महिला के बैग से लाखों रुपये के आभूषण और 30 हजार नकदी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। कासिमाबाद थाना के कागदीपुर निवासी कौशल्या देवी बीते 26 अप्रैल को अपने मायके रेवतीपुर आई थीं। वह अपने माता-पिता के साथ एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए आई थीं। बीते 28 अप्रैल को दोपहर वह रेवतीपुर बस स्टैंड से टेंपो द्वारा गाजीपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुईं।और पढ़ेंTrending Videosपीड़िता के अनुसार, टेंपो में पहले से चार लोग सवार थे, जो जमानिया तिराहा मेदनीपुर के पास उतर गए। वहां चालक भी उतर गया और दूसरा आटो लेकर गाजीपुर पहुंची। गंतव्य पर पहुंचने के बाद जब बैग चेक किया तो उसमें रखा सारा सामान गायब मिला। चोरों ने सोने का मांगटीका, नथिया, सिकड़ी, मंगलसूत्र, कान के झुमके, चांदी का छल्ला, एक लॉकेट और करीब 30 हजार रुपये नकद गायब था। प्रभारी निरीक्षक राजू दीवाकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

रेवतीपुर में महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी | Achira News