Achira News Logo
Achira News

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस समारोह में वन कर्मियों के आधुनिकीकरण और कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा

Dainik Jagran
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस समारोह में वन कर्मियों के आधुनिकीकरण और कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा
Full News
Share:

वन और वन्यजीवों की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले वन कर्मियों के सम्मान में इस वर्ष राष्ट्रीय वन शहीद दिवस का आयोजन लखनऊ में होगा। 11 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देशभर के वन अधिकारी, कर्मचारी और विशेषज्ञ जुटेंगे। शहीद वन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ वन विभाग को आधुनिक, सुरक्षित और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी। आयोजन के संबंध में आल इंडिया फारेस्ट आफिसर्स फेडरेशन पदाधिकारियों ने गुरुवार को वन मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना व प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी से अलग-अलग मुलाकात भी की। फेडरेशन के उप महासचिव डॉ. सौरभ वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शहीद वन कर्मियों को श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप वन विभाग को अधिक सशक्त, आधुनिक और सक्षम बनाने की दिशा में गंभीर मंथन करना भी है। बैठक में अग्रिम पंक्ति के वन कर्मियों की सुरक्षा, प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, क्षमता विकास, कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा उनके कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। विभिन्न राज्यों में वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और वन कर्मियों के सशक्तीकरण के लिए अपनाई जा रही श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का अध्ययन और मूल्यांकन भी किया जाएगा। यूपी के टेक्सटाइल क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, सीएम योगी आज लोकभवन में बुनकरों और कारीगरों को करेंगे सम्मानित

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.