अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौता जल्द हो सकता है. ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, यह समझौता सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें यूरोप के दूसरे देश भी शामिल हो सकते हैं. उन्होंने इसे एक बड़ा समझौता बताते हुए कहा कि इससे सभी पक्ष खुश होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा मुझे लगता है कि हम रूस- यूक्रेन विवाद सुलझाने के काफी करीब पहुंचने वाले हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह एक बड़ा समझौता होगा और इसमें यूक्रेन से ज्यादा देश शामिल हो सकते हैं. ट्रंप के मुताबिक, इसमें पूरा यूरोप भी शामिल हो सकता है. हालांकि, ट्रंप ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि समझौते को लेकर किन शर्तों पर बातचीत हो रही है और इसके लिए कोई समयसीमा क्या होगी. उनके बयान को रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की दिशा में संभावित समझौते के दावे के तौर पर देखा जा सकता है. राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार काम किया है. अमेरिका में दूसरे विश्व युद्ध के मुकाबले ज्यादा जनरल थे. ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर दावा किया कि वहां सैन्य कार्रवाई 48 मिनट में खत्म हो गई और अमेरिका को पूरी सफलता मिली. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में कोई मौत नहीं हुई. ईरान का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ युद्ध चल रहा है. उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण होने और वॉर शुरू होने से पहले के मुकाबले अब वहां से ज्यादा तेल गुजरने का दावा भी किया. ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हर महीने 25 हजार लोग मारे जा रहे हैं. इस विवाद को भी जल्द सुलझा लिया जाएगा. उन्होंने अमेरिकी नाकेबंदी को बड़ी सफलता बताया. ट्रंप ने लॉस एंजिलिस और वॉशिंगटन डीसी के मेयर चुनावों में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट उम्मीदवारों की जीत के संदर्भ में भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आता है, जब लोग नाराज होते हैं और बदलाव होता है. लेकिन कई बार यह बदलाव तब आता है, जब हालात काफी बिगड़ चुके होते हैं. लॉस एंजिलिस के चुनाव पर ट्रंप ने इसे 'बेहद शर्मनाक' बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि स्पेंसर प्रैट अंतिम मुकाबले में पहुंचेंगे. ट्रंप ने अमेरिकी चुनावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यहां चुनावों में धांधली होती है. न्यूयॉर्क का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि वहां एक सज्जन व्यक्ति के साथ उनके अच्छे संबंध हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यूयॉर्क में सब ठीक रहेगा.
रूस और यूक्रेन के बीच समझौता जल्द होने का दावा करते हैं ट्रंप
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.