Achira News Logo
Achira News

रोहतक घने कोहरे, ठंडी हवाओं और कड़ाके की सर्दियों से घिरा हुआ है

Amar Ujala
रोहतक घने कोहरे, ठंडी हवाओं और कड़ाके की सर्दियों से घिरा हुआ है
Full News
Share:

रोहतक। जिले में सुबह घनी धुंध छाई रही। इसके बीच सड़काें पर 10 मीटर दृश्यता के साथ वाहन गुजरते दिखाई दिए। हालांकि, दोपहर करीब 12 निकली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। इस बीच ठंडी हवाओं ने भी आमजन की परेशानी को बढ़ाया। इस कड़ाके की सर्दी में भी सुबह करीब सात बजे राजीव गांधी खेल परिसर में खिलाड़ी दौड़ लगाते व व्यायाम करते दिखाई दिए।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह लगभग सामान्य के बराबर ही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी घनी धुंध छाई रहने की संभावना है। यह सामान्य के मुकाबले 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 93 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

रोहतक घने कोहरे, ठंडी हवाओं और कड़ाके की सर्दियों से घिरा हुआ है | Achira News