Achira News Logo
Achira News

राहुल गांधी की आलोचना के बीच मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के व्यापार समझौते का बचाव किया

ABP News
राहुल गांधी की आलोचना के बीच मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के व्यापार समझौते का बचाव किया
Full News
Share:

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सरकार का पक्ष रखते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इस डील को लेकर देश को गुमराह करने या भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने 2012 में चीन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) करने का पा किया था. पीएम मोदी ने इसे सुधारा है. राहुल गांधी नकारात्मक सोच के व्यक्ति हैं और दोहरा रवैया दिखाते हैं.' राहुल गांधी का पीएम मोदी पर आरोप लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भयंकर दबाव में हैं, इसलिए उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया है. कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने आरोप लगाया, 'हिंदुस्तान के किसानों को यह समझना चाहिए कि इस समझौते में आपकी मेहनत और खून-पसीने को प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदीने बेच दिया है.' देश को गुमराह कर रहे राहुल गांधी: पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'राहुल गांधी का अमेरिकी व्यापार समझौते पर देश को गुमराह करने की कोशिश अफसोस की बात, उनका भारत की प्रगति से कोई लेना-देना नहीं है. भारत ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील में कृषि और डेयरी के संवेदनशील क्षेत्रों के हितों की रक्षा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते में पशुपालन, कृषि और डेयरी क्षेत्रों के हितों का ध्यान रखा है.' 'भारत ने अमेरिका के साथ किया अच्छा डील' पीयूष गोयल ने कहा कि वह संसद में इस समझौते के बारे में बोलना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के हंगामे के कारण ऐसा नहीं कर सके. मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता पूरा कर लिया है और देश उन्हें बधाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यक्तिगत संबंधों के कारण भारत को अमेरिका के साथ एक अच्छा समझौता हासिल हुआ है. ये भी पढ़ें :'मीलॉर्ड सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है', ये दलील सुनकर भी SC ने क्यों दे दी शराब घोटाले के आरोपी को अंतरिम जमानत

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

राहुल गांधी की आलोचना के बीच मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के व्यापार समझौते का बचाव किया | Achira News