Achira News Logo
Achira News

राहुल गांधी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए सरकार की निंदा की

ABP News
राहुल गांधी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए सरकार की निंदा की
Full News
Share:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी और सीटों में कटौती के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का काम कर रही है. राहुल गांधी ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस बढ़ोतरी और सीटों में कमी के खिलाफ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं. लेकिन प्रशासन उनकी बात सुनने के बजाय उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहा है. उनके अनुसार, छात्रों की मांगों पर बातचीत करने की जगह उन पर कार्रवाई की जा रही है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है। मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन।… कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीति युवाओं की आवाज दबाने की है. राहुल गांधी ने कहा कि जब कोई सवाल पूछता है तो लाठी चलाई जाती है, विरोध करने पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं और आवाज उठाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है. राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनने के लिए प्रयागराज जाने का फैसला किया था, लेकिन उसके बाद से प्रशासन उनके कार्यक्रम को रोकने की हर संभव कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि इससे साफ़ है कि सरकार और प्रशासन छात्रों की आवाज से भी डर रहे हैं. 4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.