Achira News Logo
Achira News

राहुल गांधी ने रांची में जे. पी. एस. सी. मेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन का आश्वासन दिया

ABP News
राहुल गांधी ने रांची में जे. पी. एस. सी. मेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन का आश्वासन दिया
Full News
Share:

रांची में JPSC गड़बड़ी को लेकर 12 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन पर बात की. उन्होंने मंच पर मौजूद छात्रों से बात की और हर संभव मदद करने की बात कही है. उन्होंने छात्रों से कहा, 'आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है. छात्रों की हक के लिए मैं खड़ा हूं.' राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि वह उनकी मांगों के साथ हैं और इसे लेकर झारखंड सरकार से बात करेंगे. राहुल गांधी ने ये भी आश्वासन दिया है कि डेलिगेशन स्तर की जो वार्ता होगी उसमें छात्रों की बातों को गंभीरता से सुना जाए. छात्र नेता रवींद्र पासवान ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से फोन पर बात की और वहां हालातों का जानकारी दी. रवींद्र पासवान ने कहा, 'मैंने राहुल गांधी को बताया कि कैसे परीक्षा माफिया फल-फूल रहा है. मैंने उनसे कहा कि कांग्रेस सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है इसलिए उसे अपना रुख साफ करना चाहिए. राहुल गांधी जी ने मुझसे कहा कि अपनी मांगें मुझे WhatsApp पर भेजें. हम इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं और जो कुछ भी कर सकते हैं वो करेंगे. उन्होंने (राहुल गांधी) ये भी कहा कि वह सरकार से बात करेंगे.' छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, 'मैं राहुल गांधी जी से अपील करता हूं कि अगर आप सच में छात्रों के साथ खड़े हैं तो तुरंत अपनी स्थिति स्पष्ट करें और सुनिश्चित करें कि सरकार जल्द से जल्द हमारी मांगें मान लें. अगर आपके दखल के बावजूद सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो आपके लिए इस गठबंधन का हिस्सा बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं रह जाता. नैतिक आधार पर आपको छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए. हमें भरोसा दिलाया जा रहा है कि हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, लेकिन हम सिर्फ ज़ुबानी आश्वासन स्वीकार नहीं करेंगे.' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस भी इस सरकार का उतना ही हिस्सा है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरह ही इसकी भी उतनी ही जिम्मेदारी है. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम सत्ताधारी गठबंधन के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे.' कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इससे पहले रांची में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि झारखंड समेत सभी सरकारों को छात्रों की बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा, ‘चाहे कांग्रेस की सरकार हो, केंद्र सरकार हो या झारखंड की सरकार, हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.’ कांग्रेस झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की सहयोगी है. अवधेश कुमार मिश्र की पत्रकारिता 2009 में पोस्ट प्रोडक्शन एसिस्टेंट के तौर पर दूरदर्शन से शुरू हुई. जनवरी 2010 से साधना न्यूज़ में रिपोर्टर के तौर पर अवधेश ने मेनस्ट्रीम न्यूज़ मीडिया में एंट्री ली करियर के नए पायदान पर पहुंचने लगे. रिपोर्टिंग और स्टिंग ऑपरेशन्स के बाद अवधेश मिश्रा ने साधना न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड में एंकरिंग शुरु की. साधना न्यूज़ के बाद न्यूज़ 24 और ज़ी मीडिया में अवधेश ने कार्य किया. जी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ और जी उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड में अवधेश ने अपने 7 साल के दौर में हर विधा पर काम किया. एंकरिंग के साथ ही साथ अवधेश की रिपोर्टिंग सराही भी गई और कई बार चर्चा का विषय बनी. बीते 5 साल से अवधेश एबीपी नेटवर्क में एंकर कम प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं. Abp गंगा में 'उत्तर मांगे प्रदेश ' नाम का टॉप रेटिंग डिबेट शो किया। बीते 2 वर्ष से अवधेश ABP News में एंकरिंग और रिपोर्टिंग कर रहें हैं. 2010 के बाद से अवधेश ने सभी महाकुम्भ कवर किये हैं. अवधेश कुमार मिश्र संस्कृत और मॉस कम्युनिकेश से एम.ए किया है साथ ही साथ वो बीएड और एमएड के भी डिग्रीधारक हैं. अवधेश मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.