'लॉक अप 2' भले ही खत्म हो गया, लेकिन सोशल मीडिया पर यह शो अभी भी कई वजह से चर्चा में बना हुआ है। इसकी सक्सेस पार्टी में कंटेस्टेंट्स के साथ होस्ट फराह खान, रितेश देशमुख और प्रोड्यूसर एकता कपूर भी शामिल हुए। हालांकि, इस सेलिब्रेशन में शिल्पा शिंदे नजर नहीं आईं। इसके बजाय एक्ट्रेस सीधे कर्जत स्थित अपने शेल्टर होम गईं, जहां फूलों की माला लिए इंतजार कर रही बुजुर्ग महिलाओं ने उनका दिल छू लेने वाला स्वागत किया। सोशल मीडिया पर 'भाबीजी घर पर हैं' फेम शिल्पा ने यह इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है। शिल्पा शिंदे ने इस इमोशनल मुलाकात का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'लॉक अप के बाद घर वापसी... इतना सारा प्यार और सपोर्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही विनर बन गई हूं!! दिल से आप सभी का शुक्रिया!' वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही शिल्पा वहां पहुंचीं, बुजुर्ग महिलाओं ने फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं एक्ट्रेस ने उनका आशीर्वाद लिया और सभी से गर्मजोशी से मिलीं। एक बहुत ही भावुक पल तब आया, जब एक बुजुर्ग महिला ने शिल्पा का हाथ चूमा और उनसे हाथ मिलाया। कई सेलेब्रिटीज ने इस दिल छू लेने वाले वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दिए। इसके बाद शिल्पा शेल्टर होम में मौजूद दूसरी महिलाओं से भी मिलीं। हर महिला ने उन्हें फूल दिए या माला पहनाई। एक्ट्रेस को वापस देखकर एक महिला की आंखों से आंसू छलक पड़े। पूरे वीडियो में शिल्पा ने 'लॉक अप 2' के सफर के दौरान मिले अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा 'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा की बहुत ही खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिली थी , जिसकी वजह से उन्हें दर्शकों को बहुत प्यार मिला। लॉक अप 2 खत्म हो चुकी है, जिसमें श्रेया कालरा ने विनर की ट्रॉफी जीती और 1 करोड़ रुपये का नकद इनाम अपने नाम किया। शिवांगी जोशी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि योगेश रावत ने सेकंड रनर-अप की जगह हासिल की। शिल्पा शिंदे चौथे स्थान पर रहीं और बहुत कम अंतर से टॉप 3 में जगह बनाने से चूक गईं। फाइनल तीन में जगह न बना पाने के बावजूद शिल्पा पूरे सीजन के दौरान श्रेया की सबसे बड़ी सपोर्टर्स में से एक रहीं। ये भी पढ़ें - गिले-शिकवे भूल 'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा को लगाया गले, स्पेशल पोस्ट ने जीता दिल शिल्पा शिंदे की एंट्री से 'लॉक अप 2' में बढ़ी तनातनी, शिवांगी जोशी के बयान से छिड़ी बहस, आकांक्षा चमोला का बड़ा दावा
लॉक अप 2 सेलिब्रेशन के बाद शिल्पा शिंदे की दिल को छू लेने वाली घर वापसी
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.