यूपी की राजधानी लखनऊ में अचानक मौसम ने करवट ली। मंगलवार की सुबह जब लोग दफ्तर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी आसमान काले घने बादलों से भर गया। शाम जैसा अंधेरा होने लगा। इसके बाद तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मंगलवार की सुबह लखनऊ तक पहुंचा। इसे अचानक बारिश हुई। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम नहीं खुलेगा। हालांकि आज बारिश नहीं लेकिन कोहरा सताएगा। मंगलवार को बदली-बारिश की वजह से दिन का पारा नीचे लुढ़का। तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम 20.4 दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 5.3 ज्यादा रहा। पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद बुधवार से गलन फिर बढ़ेगी। साथ ही रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने सुबह मध्यम से घना कोहरा होने की चेतावनी भी जारी की है। लखनऊ में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार सुबह से दिखने लगा। तड़के घने बादल छा गए। कुछ ही देर में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा। बुधवार और गुरुवार को घना कोहरा रहेगा। आज गलन भरी सर्दी बढ़ागी। पाकिस्तान की ओर से आए इस विक्षोभ के कारण बने चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी ने उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदल दिया। पश्चिमी यूपी में सोमवार को तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम या बूंदाबांदी हुई। सुबह चार बजे से घुमड़ रहे बादल साढ़े छह बजे के बाद बरसने लगे। इस दौरान तूफानी नजारा रहा। शुरुआती दो घंटों की बारिश के बाद हवा तो तेज चलती रही, लेकिन पानी हल्का पड़ गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं-कहीं छिटपुट ओलावृष्टि हुई। शहर के बीच तेज बारिश ही होती रही।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम में बदलावः बारिश और कोहरा बने रहने की संभावना
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.