लखनऊ। बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में गोमतीनगर और अमौसी जोन के दो जूनियर इंजीनियरों (जेई) समेत चार लोगों पर गाज गिरी है। इनमें से एक जेई गोमतीनगर जोन और एक अमौसी जोन के हैं।और पढ़ेंTrending Videosगोमतीनगर जोन में प्रॉपर्टी डीलर अमर अग्रवाल ने जेई समेत तीन लोगों से सांठगांठ कर चिनहट क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी उपकेंद्र इलाके के पपनामऊ में हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करा ली थी और 10 खंभे की नई लाइन बनवा ली थी। इसी मामले में इन तीनों पर कार्रवाई की गई है। गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि जेई वरुण पटेल को निलंबित कर अधीक्षण अभियंता वाणिज्य कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, मध्यांचल निगम के रिकॉर्ड में अमराई गांव उपकेंद्र पर तैनात, मगर अधिशासी अभियंता मुंशीपुलिया खंड कार्यालय में काम करने वाले ऑपरेटर (संविदा कर्मचारी) मधुर सेन को बर्खास्त करने या फिर गोमतीनगर जोन से हटाने की संस्तुति कर निदेशक कार्मिक को पत्र भेजा गया है। साथ ही लाइन शिफ्ट करने और नई बनाने से विभाग को 10 लाख रुपये की चपत लगने के मामले में एसडीओ अरविंद कुमार की भूमिका संदिग्ध होने के कारण एमडी से जांच कराने की संस्तुति की गई है। बताया जा रहा है कि एसडीओ भी निलंबित होंगे।विज्ञापनविज्ञापनदो लाख की घूस मांगने वाला जेई भी निलंबितइधर, अमौसी जोन के गहरू उपकेंद्र के जेई विनय कुमार को एक रो-हाउस को बिजली कनेक्शन देने के बदले ठेकेदार से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित किया गया है। इन्हें अधिशासी अभियंता 33 केवी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जेई और ठेकेदार की बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य अभियंता राम कुमार ने जांच बैठाई थी। रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल ने सोमवार को निलंबन की कार्रवाई की।
लखनऊ बिजली विभाग ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसी, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.