Achira News Logo
Achira News

लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने जीती आईपीएल की सबसे बड़ी जीत

Live Hindustan
लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने जीती आईपीएल की सबसे बड़ी जीत
Full News
Share:

ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का आईपीएल 2026 में खराब समय खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। एलएसजी को अब मुंबई इंडियंस (एमआई) के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। पंत ब्रिगेड ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 228/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में एमआई ने आठ गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। यह मुंबई द्वारा आईपीएल में चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। एलएसजी को लगातार छठी हार मिली है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें धुंधली पड़ गई हैं। शर्मनाक हार के बाद कप्तान पंत का दर्द छलका। उन्होंने कहा कि अगर लखनऊ टीम ने 10-15 रन और बना लिए होते तो शायद कहानी कुछ और होती। पंत ने शर्मनाक हार के बाद कहा, ''जिस तरह से हमने शुरुआत की, मुझे लगता है कि हमें और रन बनाने चाहिए थे। हालांकि, कुछ अच्छे संकेत जरूर देखने मिले। बल्लेबाजों ने खुलकर खेला लेकिन आखिर में मुंबई इंडियंस ने अच्छी बॉलिंग की क्योंकि वे इन परिस्थितियों के आदी हैं। हम 10 से 15 रन पीछे रह गए। यह निश्चित रूप से 220-230 वाली पिच थी। यहां 240 से ज्यादा का स्कोर अच्छा होता। एक समय हमारा पलड़ा भारी था। इस तरह के विकेट पर आप बॉलर्स को दोष नहीं दे सकते। वे हमारे लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमें थोड़ी अच्छी किस्मत की भी जरूरत है। साध ही हमें और मेहनत करनी होगी।'' एलएसजी 9 मैचों में से सात गंवाने के बाद अंक तालिका में फिसड्डी है। गौरतलब है कि लखनऊ ने निकोलस पूरन (21 गेंदों में 63 रन) के तूफानी अर्धशतक के दम पर विशाल स्कोर बनाया था। उन्होंने सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श (25 गेंदों में 44 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। एक समय लग रहा था कि एलएसजी आसानी से 250 के आसपास पहुंच जाएगी लेकिन अंतिम तीन ओवर में महज 22 रन दिए। हिम्मत सिंह (31 गेंदों में नाबाद 40) और एडेन मारक्रम (25 गेंदों में नाबाद 31) ने छठे विकेट के लिए 49 गेंद में 68 रन की अटूट साझेदारी की लेकिन दोनों रन गति में इजाफा करने में नाकाम रहे। वहीं, एमआई ने 229 के लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार आगाज किया। चोट के बाद वापसी करने वाले रोहित शर्मा (44 गेंदों में 84 रन) और रयान रिकेल्टन (32 गेंदों में 83 रन) ने 143 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। नमन धीर ने नाबाद 23 और विल जैक्स ने नाबाद 10 रन बनाकर मुंबई को जीत की दहलीज पार कराई।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने जीती आईपीएल की सबसे बड़ी जीत | Achira News