Achira News Logo
Achira News

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन बनाकर पावरप्ले रिकॉर्ड तोड़ा

Live Hindustan
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन बनाकर पावरप्ले रिकॉर्ड तोड़ा
Full News
Share:

लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी ने आईपीएल 2026 के अपने करो या मरो के मुकाबले में तूफानी खेल पावरप्ले में दिखाया। यहां तक कि उनके सामने मुंबई इंडियंस जैसी ताकतवर टीम थी। इतना ही नहीं, जसप्रीत बुमराह भी इस गेंदबाजी लाइनअप का हिस्सा थे, लेकिन लखनऊ के बल्लेबाजों ने बुमराह को भी नहीं बख्शा अपने आईपीएल के इतिहास का सबसे अच्छा पावरप्ले स्कोर बना दिया। यहां तक कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार आईपीएल के एक सीजन में दो बार पावरप्ले में 90 या इससे ज्यादा रन पड़े हैं। लखनऊ की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट जल्दी जरूर गंवाया, लेकिन 6 ओवर में 90 रन कूट डाले। लखनऊ सुपर जायंट्स का यह आईपीएल के इतिहास का सबसे अच्छा स्कोर है। इससे पहले 2023 में चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 80 रन लखनऊ की टीम ने बनाए थे, लेकिन यहां 90 रनों का आंकड़ा भी एलएसजी ने मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की खतरनाक बल्लेबाजी के चलते हासिल कर लिया। 90/1 बनाम MI, वानखेड़े, 2026* 80/1 बनाम CSK, चेन्नई, 2023 77/1 बनाम SRH, हैदराबाद, 2025 74/2 बनाम PBKS, मोहाली, 2023 72/0 बनाम GT, अहमदाबाद, 2023 मुंबई इंडियंस के साथ पहली बार है कि एक ही सीजन में दो बार उनकी गेंदबाजी को पावरप्ले में 90 या इससे ज्यादा रन पड़े हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 92 रन बिना विकेट खोए इसी सीजन वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए थे, जबकि अब 90 रन एलएसजी ने बना डाले। 2024 और 2015 में एक-एक बार टीम ने पावरप्ले में 90 या इससे ज्यादा रन खाए थे। 92 रन 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने और 90 रन सीएसके ने 2015 में बनाए हुए हैं। पावरप्ले में 20 गेंदों में में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन मिचेल मार्श ने बनाए, जिनका स्ट्राइक रेट पावरप्ले तक 175 का था। वहीं, निकोलस पूरन पहली बार अपने तूफानी अंदाज में आईपीएल 2026 में नजर आए। उन्होंने महज 12 गेंदों में एक चौके और 5 छक्कों की मदद से 39 रन बना डाले। उनका स्ट्राइक रेट 325 का था। एलएसजी के लिए डेब्यू करने वाले जोश इंग्लिस 5 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए थे। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस के बॉलिंग लाइनअप में थे। उनसे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2 ओवर निकलवाए, लेकिन इन दो ओवरों में 31 रन जसप्रीत बुमराह ने लुटा दिए। अल्लाह गजनफर ने 2 ओवर में 28 रन लुटा दिए। हालांकि, उनको एक सफलता मिली, जबकि 11 रन दीपक चाहर ने पहले ओवर में दिए थे। विल जैक्स को एक ओवर में 20 रन पड़े थे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन बनाकर पावरप्ले रिकॉर्ड तोड़ा | Achira News