Achira News Logo
Achira News

लीडेनफ्रॉस्ट प्रभावः क्रिस्पी डोसा बनाने के पीछे एक भौतिकी रहस्य

Aaj Tak
लीडेनफ्रॉस्ट प्रभावः क्रिस्पी डोसा बनाने के पीछे एक भौतिकी रहस्य
Full News
Share:

The Physics Of Crispy Dosa:सुबह या शाम को अधिकतर लोग जो हल्का स्नैक्स खाना चाहते हैं, डोसा अक्सर उन लोगों की पहली पसंद होता है. अब या तो वो मार्केट में डोसा खाते हैं या फिर घर पर ही डोसा बनवाते हैं. यदि आपको घर में आप या आपकी मां-दादी डोसा बनाती होंगी तो आपने देखा होगा कि वो तवे पर पानी की कुछ बूंदें छिड़कती हैं और वे इससे पता लगा लेती हैं कि तवा डोसा बनाने के लिए तैयार है या नहीं. IIT मद्रास के प्रोफेसर महेश पंचग्नूला के मुताबिक, यह कोई साधारण परंपरा नहीं बल्कि फिजिक्स है.18वीं शताब्दी में जर्मनी में खोजा गया 'लिडेनफ्रॉस्ट इफेक्ट' सदियों से भारतीय रसोइयों में इस्तेमाल हो रहा है जो यह बताता है कि आपका डोसा परफेक्ट और क्रिस्पी बनेगा या नहीं. प्रोफेसर महेश पंचग्नूला का कहना है जब किसी सतह (जैसे लोहे का तवा) को एक निश्चित तापमान से बहुत अधिक गर्म किया जाता है तो उस पर गिरने वाला लिक्विड तुरंत नहीं गर्म होगा. पहले पानी की बूंद के नीचे भाप की एक बहुत पतली सेफ्टी लेयर बनती है. यह भाप की परत पानी को गर्म सतह के सीधे संपर्क में आने से रोकती है. यही कारण है कि पानी की बूंदें भाप बनकर उड़ने के बजाय तवे पर डांस करने लगती हैं. आसान शब्दों में समझें तो किसी भी लिक्विड और तवे के बीच भाप की परत बन जाती है. Ever wondered why a dosa turns out perfectly crispy on the outside and soft inside? The secret goes far beyond culinary instinct driven by physics.In an authored article for@dt_next@iitmadras, Prof. Mahesh Panchagnula unpacks the science behind this everyday magic. The…pic.twitter.com/ZaiyFjJ6o6 डोसा बनाने का सही तरीका पूरी तरह तवे के सही तापमान पर निर्भर करता है. प्रोफेसर महेश का कहना है अगर तवा बहुत ठंडा है तो घोल तवे पर चिपक जाएगा और डोसा टूट जाएगा. वहीं अगर तवा जरूरत से ज्यादा गर्म है तो घोल सतह को पकड़ ही नहीं पाएगा और डोसे में जले हुए निशान या छेद हो जाएंगे. जब पानी की बूंदें छिड़कते हैं तो पानी की बूंदों का 'वाटर डांस टेस्ट' हमें वह सटीक 'स्वीट स्पॉट' बताता है जहां तवा इतना गर्म होता है कि घोल चिपके नहीं, लेकिन इतना भी गर्म नहीं कि वह जल जाए.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

लीडेनफ्रॉस्ट प्रभावः क्रिस्पी डोसा बनाने के पीछे एक भौतिकी रहस्य | Achira News