एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और एसडी बर्मन (S.D Burman) की गिनती हिंदी सिनेमा के लीजेंड्स में की जाती है। एसडी बर्मन के लिए लता मंगेशकर ने पहली बार साल 1950 में फिल्म मशाल के लिए गाया था। फिल्म के गाने जबरदस्त हिट हुए और इस फिल्म की सफलता ने एसडी बर्मन को हमेशा-हमेशा के लिए मुंबई में रहने की एक उम्मीद दे दी थी। 1951 के बाद से फिर लता मंगेशकर ने एसडी बर्मन के लिए कई अनमोल गाने गाए। इनमें से कई सारे हिट हुए। ठंडी हवाएं लहरा के आएं, जाए तो जाए कहां, आने वाले रुक जा, निगाहें बिछा के बैठे हैं उनके कुछ यादगार और अमर गाने हैं। इसके बाद लता मंगेशकर ने उनके लिए 1957 में फिल्म 'मिस इंडिया' (Miss India) के लिए गाना गाया। लेकिन यहां तक आते-आते स्थिति वैसी नहीं थी। लता मंगेशकर और एसडी बर्मन के बीच मतभेद शुरू हो गया था। लता मंगेशकर ने अपने बायोग्राफर हरीश भिमानी और बाद में पत्रकार नसरीन मु्न्नी कबीर को इस बारे में बताया था। दरअसल हुआ क्या था कि 1957 के मध्य में लता मंगेशकर को किसी काम की वजह से देश से बाहर जाना था। उस दौरान फिल्म 'सितारों से आगे' (Sitaaron K Aage) का एक गाना 'पग ठुमक चलत बलखाए' (Pag Thumak Chalat Balkhaye)) अभी तक रिकॉर्ड नहीं हुआ था। इस गाने को वैजयंतीमाला पर फिल्माया गया है। संगीतकार जयदेव के अनुसार लता मंगेशकर ने कहा था कि वो जाने से पहले इसे रिकॉर्ड कर देंगी लेकिन बाद में वो डेट्स नहीं दे पाईं। फिर एस डी बर्मन ने अपने सहायक जयदेव से पुछवाया कि क्या वो वापस आकर तुरंत इस गीत को गाएंगी? तो लता जी ने ऐसा भी कोई वादा नहीं किया। एस डी बर्मन को इस पर गुस्सा आ गया और फिर दोनों ने एक-दूसरे से कोई बात नहीं की। इसके बाद आया साल 1960 और फिल्म थी बंदिनी। इस फिल्म से दोनों के बीच सुलह हुई और दोनों ने साथ काम किया। लता ने इस फिल्म के लिए मोरा गोरा अंग लइले गाया। ये गाना जबरदस्त हिट हुआ और इतिहास में आज तक सदी के सबसे खूबसूरत गानों में इसका नाम दर्ज है। पहले ठुकराया फिर अपनाया, 63 साल पुराना Lata Mangeshkar का वो 'अमर' गीत जिसने दिलाया था 'स्वर कोकिला' का दर्जा जब बीच रिकॉर्डिंग के समय जज्बाती हो गए थे Mohammad Rafi, 62 साल पुराने गाने को गाते हुए खूब बहाए थे आंसू
लता मंगेशकर और एस. डी. बर्मनः ए लीजेंडरी म्यूजिकल पार्टनरशिप
Dainik Jagran•
-1786019762906_v.webp&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.