Vikas Nath caught spiking woman drink at UK club:ब्रिटेन की राजधानी लंदन से एक शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. शहर के बेहद महंगे और रईसी माने जाने वाले प्राइवेट मेंबर्स क्लब Annabel’s में 63 वर्षीय भारतीय मूल के रेस्टोरेंट मालिक विकास नाथ पर महिला के ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप है. यह वही क्लब है, जहां अमीर कारोबारी, सेलेब्रिटी और हाई-प्रोफाइल लोग जाया करते हैं. ड्रिंक में मिलाया डेट-रेप ड्रगजानकारी के मुताबिक, विकास नाथ एक महिला के साथ क्लब के रूफटॉप गार्डन बार में बैठे थे. बातचीत के दौरान उन्होंने महिला की स्पाइसी मार्जरीटा में GBL (गामा-ब्यूटिरोलैक्टोन) नाम का नशीला केमिकल मिलाया. यह वही पदार्थ है, जिसे आम बोलचाल में डेट-रेप ड्रग कहा जाता है, क्योंकि इसके असर से इंसान सुस्त और बेहोशी जैसी हालत में पहुंच सकता है. स्टाफ की सूझबूझ से टली बड़ी वारदातक्लब स्टाफ की नजर उस वक्त नाथ पर पड़ी, जब उन्होंने अपनी जेब से एक छोटी बोतल निकाली, उसमें स्ट्रॉ डाला और फिर उसी स्ट्रॉ को महिला के ड्रिंक में डाल दिया. कर्मचारियों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत महिला का ड्रिंक बदल दिया. साथ ही महिला को आगाह किया गया कि उसके पेय में कुछ मिलाया जा सकता है. इसके बाद बिना देर किए पुलिस को बुलाया गया. CCTV फुटेज ने खोल दी पोलक्लब मैनेजमेंट ने CCTV फुटेज चेक की, जिसमें पूरी घटना साफ दिखाई दी. पुलिस के पहुंचते ही विकास नाथ ने वह बोतल टॉयलेट में फेंक दी, लेकिन तब तक सबूत कैमरे में कैद हो चुके थे. अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में बताया कि यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि आरोपी के पास इनकार करने का कोई रास्ता नहीं बचा. ‘मुझे इसके साथ सोना है…’ मैसेज से मचा हड़कंपकोर्ट में पेश किए गए मोबाइल चैट मैसेज ने मामले को और घिनौना बना दिया. अभियोजन के मुताबिक, नाथ ने अपने दोस्त को संदेश भेजा था कि वह महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है और परेशान है कि बात आगे नहीं बढ़ रही. दोस्त का जवाब था—“अब एक्शन का वक्त है.” यही मैसेज अभियोजन के लिए अहम सबूत बन गया. घर से मिले और चौंकाने वाले सबूतपुलिस जांच में नाथ के घर से GBL की दो और बोतलें बरामद हुईं. इतना ही नहीं, उसने यह भी स्वीकार किया कि उसके बेडरूम में एक कैमरा लगा था, जो मूवमेंट होते ही रिकॉर्डिंग शुरू कर देता था और वह पहले भी चोरी-छिपे यौन गतिविधियों की रिकॉर्डिंग कर चुका है. आरोपी की दलील|विकास नाथ ने कोर्ट में दावा किया कि उसने ड्रिंक में नशीला पदार्थ महिला को “रिलैक्स” करने के लिए मिलाया था. हालांकि, अभियोजन पक्ष ने इस तर्क को सिरे से खारिज करते हुए इसे सोची-समझी साजिश बताया.
लंदन क्लब घटनाः रेस्तरां मालिक पर महिला के पेय में खजूर-बलात्कार की दवा मिलाने का आरोप
Zee News Hindi•
&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.