लुधियाना में लायंस भवन रोड पर बारिश के कारण सड़क धंसने से बीस फीट गहरा एवं तीस फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। सड़क पर ईंटों से भरी ट्राली जा रही थी। ड्राइवर पानी पीने के लिए रुका तो सड़क धंसने लगी और ट्राली उसके बीच फंस गई।अब सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। निगम की टीमों ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया, ताकि इसे जल्द दुरुस्त किया जाए। यह गड्ढा इतना चौड़ा है कि सड़क के किनारे बनी मकान की बाउंड्री वाल तक पहुंच गया।विज्ञापनमानसून के कमजोर पड़ने से बुधवार को तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने वीरवार से अगले छह दिन तक राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।विज्ञापनराज्य में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। बुधवार को दिन में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन अधिकतर जगहों पर मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की वृद्धि हुई, जो सामान्य के करीब है। पठानकोट में सबसे कम 23.5 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश भी हो सकती है। फिलहाल तापमान सामान्य के नजदीक बना हुआ है।अमृतसर का अधिकतम पारा 32.8 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री रहा। लुधियाना में अधिकतम 34.0 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री रहा। फाजिल्का में अधिकतम 37.1 डिग्री और फिरोजपुर में 36.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
लुधियाना में बारिश के कारण सड़क की गुफाएं ढह गईं; राज्य के लिए मौसम का अलर्ट जारी
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.