फेसबुक के जरिए एमबीए छात्रा से दोस्ती कर, धर्म परिवर्तन कराने, दो लाख लेकर निकाह कराने और फिर हलाला कराने के गंभीर आरोप लगाते हुए लोनी विधायक ने पुलिस आयुक्त को एक पत्र भेजा है। पीड़िता सोमवार को उनसे मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता इंदौर की रहने वाली है। वह साल 2013 में फेसबुक के जरिए एक युवक के संपर्क में आई थी। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बताया कि आरोपी ने धर्म छिपाकर पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया और मुजफ्फरनगर ले जाकर दीनी तालीम के नाम पर छोड़कर फरार हो गया। आरोप है कि यहां दो लाख रुपये लेकर पीड़िता का एक व्यक्ति से निकाह करा दिया।कुछ समय बाद तीन तलाक और हलाला के बाद एक धर्मगुरु ने उससे निकाह कर लिया। साल 2021 में वह पीड़िता को लेकर लोनी में आकर रहने लगा। करीब डेढ़ साल पहले उसने भी तीन तलाक दे दिया और फिर से हालाल का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि इंकार करने पर पीड़िता से मारपीट कर उसके हाथ तोड़ दिया। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी और अंकुर विहार थानाक्षेत्र में अकेले रहने लगी। आरोप है कि वह अलग-अलग जिलों में शिकायत लेकर भटकती रही, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। सोमवार को वह विधायक कार्यालय पहुंची और शिकायत दी। लोनी विधायक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के साथ उन्होंने पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा है। यह बड़ा गिरोह है, जिसके खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही एसआईटी गठित कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाना जरूरी है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आते हैं, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस मामले को अत्यंत संवेदनशील और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि इसमें संगठित गिरोह/नेटवर्क की संलिप्तता की गहन जांच की आवश्यक है। विधायक ने कहा है कि सभी नामित आरोपियों के विरुद्ध तत्काल सख्त धाराओं में FIR दर्ज कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच के लिए SIT का गठन किया जाए। विधायक ने पीड़िता और उसके परिवार को मिल रही धमकियों को देखते हुए तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है। विधायक ने अपर सचिव उत्तर प्रदेश को भी पत्र भेजा है।
लोनी के विधायक ने एम. बी. ए. की छात्रा को हलाला के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.