ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय में शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय में विभिन्न नए, आधुनिक और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के संचालन को लेकर राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीईटी) की उच्च स्तरीय टीम की ओर से बुधवार को खेल निदेशालय का वर्चुअल यानी आनलाइन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने तय मानकों के आधार पर हर एक बिंदु पर बेहद बारीकी से जांच की और ग्राउंड रियलिटी यानी वास्तविक स्थिति को जाना। नागेंद्र झा स्टेडियम, इनडोर, आउटडोर के अलावा लाइब्रेरी सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। एनसीईटी की टीम द्वारा निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद अब यहां प्रस्तावित विभिन्न नए और महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों को अंतिम स्वीकृति मिलने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन और खेल निदेशालय की ओर से एनसीईटी के आधिकारिक पोर्टल पर बीपीएड यानी बैचलर आफ फिजिकल एजुकेशन और एमपीएड - मास्टर आफ फिजिकल एजुकेशन के साथ-साथ विजुअल आर्ट जैसे रोजगारपरक और कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों की मंजूरी के लिए पहले ही आवेदन किया जा चुका है। आनलाइन निरीक्षण के दौरान एनसीईटी की टीम ने विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय में उपलब्ध खेल मैदान, प्रयोगशालाएं, तकनीकी सुविधाएं, पुस्तकालय, शैक्षणिक माहौल और आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का डिजिटल माध्यम से सूक्ष्मता से जायजा लिया। निदेशालय की ओर से टीम के समक्ष सभी व्यवस्थाओं को लाइव प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस निरीक्षण को लेकर अपनी सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं, जिसके कारण निरीक्षण सुचारू रूप से संपन्न हुआ। मिथिला विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय में इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत होना यहां के छात्रों और खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बीपीएड और एमपीएड जैसे पाठ्यक्रमों के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को शारीरिक शिक्षा, खेल कोचिंग, फिटनेस ट्रेनिंग और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। जौनपुर में प्रदेश स्तरीय बालिका फुटबाल चैंपियनशिप में आजमगढ़ और वाराणसी और विंंध्याचल ने दर्ज की जीत UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां चेक करें पात्रता सहित अन्य डिटेल UPSSSC Recruitment 2026: खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू, रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां देखें जरूरी पात्रताएं फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत 4 जिलों के खेल कोच पर होगा एक्शन, NIS कोर्स न करने वालों पर लटकी तलवार UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में ग्राउंड्समैन, असिस्टेंट कोच समेत अन्य पदों पर भर्ती का एलान, 1 लाख से ऊपर मिलेगी सैलरी यूपी में खेल व युवा कल्याण विभाग में 520 पदों पर होगी भर्ती, UPSSSC ने जारी किया विज्ञापन Bihar News : 63 प्रतिशत वाले ने फार्म में लिख दिए 93, फर्जी अंकों से पीजी में दाखिला; मेरिट सूची पर उठे सवाल उत्तराखंड में पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, आ गई आवेदन की तिथि वहीं विजुअल आर्ट्स का कोर्स कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को एक नया मंच प्रदान करेगा। बता दें कि एनसीईटी से अंतिम मंजूरी मिलते ही इन पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। खेल निदेशालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों को एनसीईटी की मान्यता दिलाने के लिए मानक के अनुसार सभी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान टीम को हर पहलू से अवगत कराया गया है। पूरी उम्मीद है कि इस सकारात्मक निरीक्षण के बाद जल्द ही पाठ्यक्रमों को मान्यता मिल जाएगी। प्रो. अजय नाथ झा, निदेशक, खेल निदेशालय, लनामिवि, दरभंगा। दरभंगा के इस गांव में आज भी कायम है महाराज के जमाने की परंपरा, एक दिन पहले मनाई जाती है दीपावली दरभंगा के किसानों खुशखबरी, गन्ने की खेती के लिए सरकार देगी मुफ्त बीज, 16 तक मौका
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गतिविधियों और बुनियादी ढांचे के विस्तार में प्रगति की
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.