Achira News Logo
Achira News

लहसुन की जड़ों का प्रचार कैसे करेंः सफलता के लिए सुझाव

India TV•
लहसुन की जड़ों का प्रचार कैसे करेंः सफलता के लिए सुझाव
Full News
Share:

1/5Image Source : India Tvलहसुन की जड़ों को फैलने के लिए गहराई की जरूरत होती है, इसलिए कम से कम 8-10 इंच गहरा और नीचे ड्रेनेज होल वाला गमला लें। अब इसमें 50% सामान्य बगीचे की मिट्टी, 30% गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट और 20% कोकोपीट/बालू रेत मिलाकर एक हल्की और उपजाऊ मिट्टी तैयार करें।2/5Image Source : magnificइसके बाद बड़े आकार की लहसुन की गांठ लें। लहसुन की कलियों को ध्यान से अलग करें, लेकिन छिलका न उतारें। केवल मोटी कलियों का ही इस्तेमाल करें।3/5Image Source : magnificगमले की मिट्टी में 2 से 3 इंच की दूरी पर 1 से 2 इंच गहरे छेद बनाएं। लहसुन की कली का नुकीला हिस्सा ऊपर की तरफ और चपटा हिस्सा नीचे की तरफ रखते हुए गड्ढे में दबाएं।4/5Image Source : magnificगमले को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप आती हो। मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें। ज्यादा पानी देने से कलियां सड़ सकती हैं।5/5Image Source : magnificआप देखेंगे कि 15-20 दिनों में हरी पत्तियां निकलने लगेंगी, जिन्हें आप सब्जी या चटनी के लिए काट सकते हैं। अगर आप पूरी गांठ उगाना चाहते हैं, तो 4-5 महीने का इंतजार करना होगा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.