Achira News Logo
Achira News

वीकेंड ओटीटी लाइन-अपः क्राइम थ्रिलर, ड्रामा और बहुत कुछ

ABP News
वीकेंड ओटीटी लाइन-अपः क्राइम थ्रिलर, ड्रामा और बहुत कुछ
Full News
Share:

इस वीक ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. दरअसल 21 सितंबर से 27 सिंतबर के बीच डिजिटल के तमाम प्लेटफॉर्म पर कई तरह की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें क्राइम थ्रिलर, दिलचस्प ड्रामा, कॉमेडी और रियलिटी शो शामिल हैं. तो चलिए यहां इस हफ्ते की ओटीटी लाइन अप जान लेते हैं. रेन्सिल डी'सिल्वा निर्देशित शक: ट्रस्ट नो वन एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है जिसने अपने लापता बच्चे को खोजने में नौ साल का लंबा और मुश्किल समय बिताया है. परिणीति चोपड़ा के साथ, इस फिल्म में जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, सुमीत व्यास और ध्रुव चौधरी अहम रोल प्ले करते दिखेंगे. इसे नेटफ्लिक्स पर 24 सितंबर, 2026 से देख सकेंगे. यह क्राइम-कोर्टरूम थ्रिलर 17 साल की मीनू रावत (अनीत पड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 'बापजी' (रघुबीर यादव) नाम के एक सम्मानित और ताकतवर आध्यात्मिक पंथ के नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है. इसे 25 सितंबर से जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम कर सकेंगे. ऑये फिल्म महादेवी की कहानी है, जो आध्यात्मिक शक्तियों से संपन्न महिला हैं. अपने परिवार को आने वाले विनाश से बचाने के लिए, उसे 'अगाधा' नाम की एक भयानक और काली शक्ति से लड़ने के लिए एक वर्जित गुफा में जाना पड़ता है. ये 25 सितंबर से जी5 पर स्ट्रीम होना शुरू होगी. आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट द्वारा बैक्ड यह फ़िल्म श्यामिली दास (आरुषि बजाज) की कहानी है. वह 20 साल की कॉलेज स्टूडेंट और खुद को 'मीन गर्ल' (दूसरों को परेशान करने वाली लड़की) मानती है. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 25 सितंबर, 2026 से देख सकते हैं. क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में 15 कंटेस्टेंट शामिल होंगे, जो एक ऐसे हाई-स्टेक्स माहौल में कदम रखेंगे जहाँ उनकी पोज़िशन लगातार बदलती रहेगी. इसे प्राइम वीडियो पर 26 सितंबर, 2026 से देख सकते है. राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, आदित्य शुक्ला, तान्या शर्मा और अन्य कलाकारों से सजी सीरीज बकैती सीजन 2 भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है. इसे डाइस मीडिया ने प्रोड्यूस किया है और समर इक़बाल ने डायरेक्ट किया है. इसमें कटारिया परिवार की कहानी है, जो नई चुनौतियों, बदलते पारिवारिक रिश्तों की उलझनों से जूझते हैं. इसे जी5 पर 25 सितंबर से देख सकेंगे. द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 5 भी इस हफ्ते रिलीज हो रहा है. कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी पूरी टीम के साथ लोगों को हंसी का त्योहार लेकर आ रहे हैं. द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 5 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और इसका प्रोमो भी आ चुका है. ब्लड लेगेसी सीज़न 2 में ट्रेजर नकोसी, जोलिले तशाबालाला, बुयिले मडलाडला, माइक न्डलांगामंडला ने अहर रोल प्ले किया है. इसे भी 25 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं. स्पोर्ट्स ड्रामा अक्सर इस बात पर फोकस करते हैं कि मैदान पर क्या होता है, लेकिन कुछ कहानियाँ इस बात पर भी ध्यान देती हैं कि खिलाड़ियों को मैदान के बाहर किन चीज़ों का सामना करना पड़ता है. तमिल फिल्म 'अंगिकारम' इसी रास्ते पर चलती है और एक स्पोर्ट्स कहानी को कोर्टरूम की लड़ाई के साथ जोड़ती है. कोटापाडी जे राजेश और सिंदूरी विश्वनाथ की अहम भूमिकाओं वाली यह फिल्म इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है. इसे 25 सितंबर से सन एनएक्सटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं. द फाइनल प्रॉब्लम एक स्पैनिश मिस्ट्री थ्रिलर मिनी सीरीज है जो काफी ट्विस्ट से भरी हुई है. इसकी कहानी ऐसे 13 लोगों के इर्द गिर्द घूमती है जो तूफान की वजह से एक होटल में फंस जाते हैं. इसे 25 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.