Achira News Logo
Achira News

विक्रमशिला सेतु के नुकसान के बीच पूर्व मध्य रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें

Navbharat Times
विक्रमशिला सेतु के नुकसान के बीच पूर्व मध्य रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें
Full News
Share:

देवघरःभागलपुर जिले के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण गंगा के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 7 मई से 31 मई तक सरायगढ़ और देवघर के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये ट्रेन मुंगेर रेल पुल के रास्ते चलेगी. इससे उत्तर बिहार और भागलपुर-देवघर क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।किन-किन स्टेशनों से होकर चलेगी ट्रेन05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल रोज सुबह 3:05 बजे सरायगढ़ से खुलेगी। यह सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर और बांका होते हुए सुबह 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी।वापसी का पूरा शेड्यूल05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल देवघर से रोज 11:35 बजे खुलेगी। यह भागलपुर, सुलतानगंज, मुंगेर, सबदलपुर, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा और सुपौल होते हुए रात 10:15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी।हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का रूट बदलाउधर, रेलवे की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस (18625) और हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18626) अब अपने नियमित मार्ग के बजाय बख्तियारपुर लिंक, करनौती, राजगीर, तिलैया, पैमार और बंधुआ होकर संचालित होंगी। इस बदलाव से यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करनी होगी।खड़गपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यदूसरी ओर, दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में रुप्सा यार्ड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। नीलांचल एक्सप्रेस (12876) आनंद विहार टर्मिनल से 90 मिनट की देरी से रवाना होगी। वहीं भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी (22823) भुवनेश्वर से 60 मिनट विलंब से चलेगी, जबकि नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (22824) नई दिल्ली से 120 मिनट देर से प्रस्थान करेगी, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

विक्रमशिला सेतु के नुकसान के बीच पूर्व मध्य रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें | Achira News