नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर वेदांत प्रीमियर लीग में सोमवार को वेदांत नाइट राइडर्स और वेदांत रॉयल्स के बीच 20-20 मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वेदांत रॉयल्स टीम ने 1 विकेट से जीत दर्ज की।और पढ़ेंTrending Videosमैच में वेदांत रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। वेदांत नाइट राइडर्स के कप्तान प्रवीण चौरसिया के 40 रन के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल सका, जिसके कारण पूरी टीम 87 रन पर ऑल आउट हो गई।विज्ञापनविज्ञापनवेदांत रॉयल्स की ओर से गेंदबाज वंश गुप्ता ने 3 विकेट लिए, जबकि श्रीमांशु और फरहान ने 2-2 विकेट लिए। आदित्य सिंह, विराट सिंह और जीशान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।88 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत रॉयल्स टीम को भी जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन टीम ने अंततः लक्ष्य हासिल कर लिया। वेदांत रॉयल्स की ओर से जीशान ने 21 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रीमांशु ने 51 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।वेदांत नाइट राइडर्स की ओर से प्रवीण ने 3 विकेट लिए, जबकि उत्सव, नीलेंद्र और राज को 1-1 विकेट मिला। मैच में मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच श्रीमांशु कुमार रहे, जबकि बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच वंश गुप्ता और बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच उत्सव चौहान रहे। बेस्ट पुअर परफॉर्मेंस ऑफ द मैच राज रहे। मैच में अंपायर अमित और प्रियांशु रहे।
वेदांता रायल्स ने रोमांचक प्रीमियर लीग मैच में वेदांता नाइट राइडर्स को हराया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.